{"_id":"607f375a8ebc3ed62e74555b","slug":"byapariyo-ka-swachik-locdown-aaj-se-24-tak-rahega-jari-jhansi-news-jhs1935582144","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारियों का लॉकडाउन आज से, बाजारों में उमड़ी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारियों का लॉकडाउन आज से, बाजारों में उमड़ी भीड़
विज्ञापन
आज से व्यापारियों द्वारा स्वैच्छिक लॉकडाउन के कारण 20 अप्रैल को बाजार में काफी भीड़ रही। लोग बगैर ?
- फोटो : REPORTERS
व्यापारियों का स्वैच्छिक लॉकडाउन आज से, 24 तक रहेगा जारी
झांसी। बेकाबू रफ्तार से आगे बढ़ रहे कोरोना वायरस के संक्रमण के नियंत्रण के लिए महानगर के व्यापारियों की ओर से बुधवार से चार दिनों का स्वैच्छिक लॉकडाउन लागू किया है। हालांकि, इसमें दूध, दवा, किराना व सब्जी - फल आदि आवश्यक सेवाओं से जुड़े कारोबार को अलग रखा गया है। लॉकडाउन लागू होने से पहले मंगलवार को महानगर के बाजारों में भीड़ उमड़ी। कई स्थानों पर तो जाम जैसे हालात रहे।
कोरोना संक्रमण ने झांसी में हाहाकार मचा रखा है। मरीजों की तेजी से बढ़ती संख्या के आगे उपलब्ध स्वास्थ्य संसाधन बौने साबित होने लगे हैं। महामारी के नियंत्रण के लिए संक्रमण की चेन को तोड़ना जरूरी हो गया है। इसके लिए सरकार की ओर से रोज नाइट कर्फ्यू और साप्ताहिक कर्फ्यू जैसे उपाय किए जा रहे हैं। लेकिन नाकाफी साबित हो रहे हैं। ऐसे में अब महानगर के व्यापारी आगे आए हैं। अलग-अलग व्यापारी संगठनों ने एक राय होकर चार दिनों के स्वैच्छिक लॉकडाउन का फैसला लिया है।
लॉकडाउन बुधवार से लागू होगा। व्यापारी संगठनों की ओर से सभी व्यापारियों ने लॉकडाउन के दौरान अपने प्रतिष्ठान बंद रखने की अपील की है, ताकि बाजारों में भीड़ जमा न हो और संक्रमण के प्रसार में कमी आए। स्वैच्छिक लॉकडाउन से दूध, दवा, किराना, फल - सब्जी कारोबार को अलग रखा गया है। आवश्यक वस्तुओं से जुड़े कारोबार स्वैच्छिक लॉकडाउन के दौरान सुचारु रूप से जारी रहेंगे।
विज्ञापन
चार दिनों तक बाजार बंद रहने की जानकारी होने पर मंगलवार को बाजारों में खरीदारों की खासी भीड़ उमड़ी। गृह उपयोगी सामग्री की कमी न पड़ जाए, इसके लिए लोग खरीदारी करने बाजारों में पहुंचे। इससे सुभाषगंज, बड़ा बाजार, मानिक चौक, सीपरी बाजार आदि में कई बार जाम भी लगा। भीड़भाड़ में सोशल डिस्टेंसिंग कहीं नजर नहीं आई।
थोक किराना बाजार रहेगा खुला
झांसी। सुभाषगंज व्यापार मंडल के अध्यक्ष अजय खुराना ने बताया कि स्वैच्छिक लॉकडाउन के दौरान थोक किराना बाजार नियमित रूप से खुला रहेगा। उन्होंने बताया कि सुभाष गंज स्थित थोक किराना बाजार से पूरे जिले में खाद्य पदार्थों की आपूर्ति होती है। इसके बंद होेने से खाद्य पदार्थों की सप्लाई प्रभावित हो जाएगी। कालाबाजारी बढ़ेगी। इसका सीधा खामियाजा आम जनमानस को भुगताना होगा। ऐसे में थोक किराना बाजार को स्वैच्छिक लॉकडाउन से अलग रखा गया है।
स्थानीय बाजार उठाएं बंदी की जिम्मेदारी
झांसी। उप्र व्यापार मंडल की बैठक की अध्यक्षता करते हुए अध्यक्ष संजय पटवारी ने कहा कि स्थानीय बाजार खुद बंदी की जिम्मेदारी उठाएं। किसी भी प्रतिष्ठान को जबरदस्ती बंद नहीं कराया जाएगा। लॉकडाउन में बंदी पूर्णत: स्वैच्छिक होगी। इस मौके पर कुलदीप सिंह दांगी, चौधरी नफीस, विजय गुप्ता, दीपक गुप्ता, मुहम्मद इम्तियाज, अतुल जैन, विवेक सेठ, राजेश बिरथरे आदि मौजूद रहे।