फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   By hiding the first marriage, the girl made a second marriage, demanding twenty lakhs from her second husband

पहली शादी छुपाकर युवती ने रचाया दूसरा विवाह, दूसरे पति से मांग रही बीस लाख

Sat, 02 Jul 2022 01:18 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jul 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
By hiding the first marriage, the girl made a second marriage, demanding twenty lakhs from her second husband
झांसी। पहली शादी छुपाकर रायल सिटी निवासी एक युवती ने दूसरी शादी कर ली। अब दूसरे पति से समझौता करने के लिए बीस लाख रुपये की मांग कर रही है। परेशान पति ने सदर बाजार थाने में पत्नी समेत उसके पिता के खिलाफ धमकाने, मारपीट एवं जान से मार डालने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

थाना सदर बाजार के टाल मोहल्ला निवासी रतनेंद्र सक्सेना सरकारी कांट्रेक्टर हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि कुछ वर्ष पहले उनकी मुलाकात रॉयल सिटी निवासी युवती से हुई थी। युवती उस समय एक प्रतिष्ठित कॉलेज से बीटेक कर रही थी। दोनों ने प्रेम विवाह कर लिया। कुछ समय युवती साथ मेें रही। इसी दौरान उसे युवती के पहले पति के बारे में मालूम चल गया। जब उसने पूछा तब युवती के पिता राजेश ने उसे धमकाना शुरू कर दिया। युवती ने भी समझौता करने के लिए बीस लाख रुपये मांगने शुरू कर दिए। पैसा देने से इंकार करने पर अक्तूबर माह में नारायण चाट भंडार के पास उसके ऊपर जानलेवा हमला कराया गया। रतनेंद्र की तहरीर पर सदर बाजार पुलिस ने युवती समेत पिता राजेश ठकुरानी एवं फरीद अहमद के खिलाफ जानलेवा हमला करने समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed