{"_id":"6638049f42dae9317f0bee04","slug":"by-doing-a-physical-education-course-one-can-become-a-sports-manager-or-a-physical-trainer-jhansi-news-c-11-jhs1006-309848-2024-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: शारीरिक शिक्षा कोर्स कर बन सकते खेल प्रबंधक से लेकर फिजिकल ट्रेनर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: शारीरिक शिक्षा कोर्स कर बन सकते खेल प्रबंधक से लेकर फिजिकल ट्रेनर
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। फिटनेस के प्रति लोगों की जागरूकता बढ़ने की वजह से अब शारीरिक शिक्षा बेहतरीन कॅरिअर विकल्प बन गया है। फिजिकल एजुकेशन कोर्स करने पर शरीर से संबंधित शिक्षा दी जाती है। इसके तहत व्यायाम, योग, जिम्नास्टिक आदि के बारे में बताया जाता है। ये कोर्स करके खेल प्रबंधक, फिजिकल एवं जिम ट्रेनर से लेकर बतौर कोच भी नौकरी पा सकते हैं।
जिनकी रुचि अकादमिक विषयों में नहीं है मगर वे शिक्षा क्षेत्र से जुड़कर कॅरिअर बनाना चाहते हैं। उनके लिए ये फील्ड बेहतर है। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के मेजर ध्यानचंद शारीरिक शिक्षा संस्थान के समन्वयक डॉ. राजीव बबेले ने बताया कि विभाग में दो कोर्स संचालित हैं। ये कोर्स करने के बाद सरकारी और निजी संस्थान दोनों में ही रोजगार पाने के कई अवसर मिलते हैं। नवोदय विद्यालय, केंद्रीय विद्यालय, कस्तूरबा और आश्रम पद्धति विद्यालय, महाविद्यालय, विश्वविद्यालय में बतौर खेल शिक्षक नौकरी पाई जा सकती है। इसके अलावा पोषण विशेषज्ञ, खेल पत्रकार, योग विशेषज्ञ, खेल प्रशासक, खेल समन्वयक, जिला खेल अधिकारी आदि के तौर पर भी रोजगार पा सकते हैं। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय में कैंपस कोर्सों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इस कोर्स में प्रवेश लेने के लिए इच्छुक विद्यार्थी www.bujhansi.ac.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं।
स्नातक पास के लिए कोर्स
.................................
कोर्स का नाम: बीपीएड अवधि: दो साल
प्रवेश प्रक्रिया: प्रवेश परीक्षा अर्हता: 45 फीसदी अंकों से स्नातक पास सीट: 100 फीस: 42,600
कोर्स का नाम: एमपीईएस
अवधि: दो साल
प्रवेश प्रक्रिया: सीधे प्रवेश
अर्हता: 55 फीसदी अंकों से बीपीईएस, बीपीएड, फिजिकल एजुकेशन में बीए, बीएससी पास
सीट: 30
फीस: 45,000
इंटरमीडिएट पास के लिए कोर्स
......................................
कोर्स का नाम: बीपीईएस
अवधि: तीन साल
प्रवेश प्रक्रिया: सीधे प्रवेश
अर्हता: इंटरमीडिएट पास
सीट: 100
फीस: 23,400