{"_id":"6866eb093ca5e0d644097203","slug":"businessman-dies-under-suspicious-circumstances-road-accident-being-cited-as-the-reason-jhansi-news-c-11-jhs1004-590005-2025-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: कारोबारी की संदिग्ध हालात में मौत, सड़क हादसा बताई जा रही वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: कारोबारी की संदिग्ध हालात में मौत, सड़क हादसा बताई जा रही वजह
विज्ञापन
परिजन बोले - हादसा होता तो बाइक भी हुई होती क्षतिग्रस्त, जांच में जुटी बबीना पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। रजाई-गद्दे के कारोबारी रिजवान की बृहस्पतिवार सुबह बबीना थानांतर्गत मानपुर में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर शव कब्जे में लिया। पुलिस का कहना है कि अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हुई है। वहीं, परिजनों का कहना है कि यदि हादसा हुआ होता तो बाइक भी क्षतिग्रस्त हुई होती। वाहन पूरी तरह से सुरक्षित है। हालांकि पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
नवाबाद थानांतर्गत झोकनबाग निवासी राशिद ने बताया कि उसके छोटे भाई रिजवान (38) की गोविंद चौराहे पर रजाई-गद्दे की दुकान है। सुबह करीब नौ बजे वह घर से बाइक लेकर बबीना की तरफ गया था। बबीना पुलिस ने उसे सूचना दी कि उसके भाई की मानपुर में अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई है। वह मौके पर पहुंचे तो भाई की बाइक पूरी तरह से सुरक्षित मिली। उनका तर्क है कि यदि किसी वाहन से टक्कर हुई है, तो उसकी बाइक कहीं न कहीं से क्षतिग्रस्त होनी चाहिए थी। वहीं, बबीना थाना प्रभारी तुलसीराम पांडेय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। प्रथम दृष्टया यह स्पष्ट है कि उसकी वाहन की टक्कर से ही मौत हुई है। पुलिस की टीम जांच कर रही है।
0- इंसेट
रिश्तेदारी में रहे युवक को ट्रक ने कुचला, मौत
झांसी। सीपरी बाजार थानांतर्गत पाल कॉलोनी के पास बन रहे फ्लाईओवर ब्रिज के पास ट्रक की टक्कर से बाइक सवार मंगल कोष्ठा की मौत हो गई। बताते हैं कि मृतक रिश्तेदारी में आयोजित दावत में शामिल होने जा रहा था। उन्नाव गेट निवासी रविंद्र कुमार ने बताया कि उसके जीजा मंगल कोष्ठा (35) निवासी सैंयर गेट अंदर कोतवाली बुधवार की शाम को बाइक से रिश्तेदारी में चिरुला जा रहे थे। पाल कॉलोनी के पास ट्रक की टक्कर से उनकी मौत हो गई। ब्यूरो