फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   businessman absconding with two carore rice

दो करोड़ रुपये का गेहूं व धान लेकर व्यापारी लापता

Mon, 30 Dec 2019 01:51 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 30 Dec 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
businessman absconding with two carore rice
बड़ागांव थाने में शिकायत दर्ज कराने पहुंचे ठगी के शिकार किसान। - फोटो : DEHAT
बड़ागांव (झांसी)। बड़ागांव इलाके के 36 किसानों से दो करोड़ रुपये का गेहूं व धान खरीदकर एक व्यापारी लापता हो गया। उसने किसानों को एक रुपया भी भुगतान नहीं किया। व्यापारी का पता न चलने से घबराए किसानों ने रविवार को पुलिस से शिकायत की है। पुलिस ने व्यापारी की तलाश शुरू कर दी है। कई ग्रामीणों से भी पूछताछ की गई है।
विज्ञापन

क्षेत्र के रहने वाले एक व्यापारी लंबे समय से किसानों से धान व गेहूं की खरीद करते आ रहे हैं। पिछले दिनों उन्होंने गांव में रहने वाले प्रभु दयाल, कैलाश, मुरारीलाल, रवीन्द्र सिंह यादव, भूपेन्द्र, विनोद ओझा, सतीश ओझा, मिंटु, भगवान सिंह बलवंत, बृजेन्द्र सिंह, योगेंद्र सिंह, जितेंद्र, सुरेंद्र सिंह, महेन्द्र सिंह, बृजभूषण तिवारी, प्रीतम ओझा, संतोष यादव, राम यादव, ओम प्रकाश भगत सिंह, कुलदीप सिंह यादव, महीपत सिंह यादव, शिरोमन सिंह यादव समेत 36 किसानों से दो करोड़ रुपये का गेहूं व धान खरीदा। सभी को एक सप्ताह में भुगतान का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

चूंकि, वे किसानों से हरदम गेहूं आदि खरीदते रहते थे, इसलिए सभी उन पर विश्वास करते थे। समय गुजरा, लेकिन किसानों का भुगतान नहीं हुआ। इस पर किसानों ने व्यापारी की तलाश की। घर गए तो वहां ताला लगा पाया। आसपास जानकारी करने पर पता चला कि वे परिवार समेत कई दिन से नहीं हैं। यह सुनकर घबराए किसान मामले की शिकायत करने थाने पहुंचे। किसानोें की शिकायत पर पुलिस ने भी तुरंत उनकी खोजबीन कराई, लेकिन पता नहीं चला। प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार ने बताया कि किसानों ने शिकायत की है। पुलिस ने व्यापारी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed