फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Bus goes out of control and enters a field, 39 passengers injured

Jhansi News: अनियंत्रित हाेकर खेत में घुसी बस, 39 यात्री घायल

Tue, 04 Nov 2025 01:59 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Nov 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
Bus goes out of control and enters a field, 39 passengers injured
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। टीकमगढ़ से झांसी आ रही निजी बस बबीना थाना के भेल इलाके में अनियंत्रित होकर करीब 25 फीट अंदर खेत में जा घुसी। बस को नियंत्रित करने के लिए चालक ने रफ्तार में ही इमरजेंसी ब्रेक लगा दिया। बस के अंदर यात्री सीट एवं अन्य लोहे के उपकरणों से टकराकर घायल हो गए। इसमें 39 यात्रियों को चोटें आईं। इसमें 15 बच्चे भी जख्मी हो गए।
इनमें से कुछ को बबीना स्थित सीएचसी में भर्ती कराया गया जबकि शेष घायलों को मेडिकल अस्पताल ले जाया गया। देर-शाम अधिकांश यात्रियों की हालत सामान्य होने पर उनकी छुट्टी कर दी गई। हादसे के बाद बस चालक एवं खलासी भाग निकले। घायलों का कहना है कि बस चालक तेज रफ्तार में लापरवाही से बस दौड़ा रहा था। पुलिस उसे तलाशने में जुटी है। बेत्रवंती बस ऑपरेटर की एक बस दोपहर करीब एक बजे टीकमगढ़ से झांसी के लिए रवाना हुई थी। उसमें सवार यात्रियों ने बताया कि चालक बेहद लापरवाही से बस चला रहा था। कई बार अचानक से ब्रेक मारा। इसे लेकर यात्रियों ने उसे टोका भी लेकिन उसने बस की रफ्तार कम नहीं की। करीब चार बजे बस जब भेल के पास पहुंची, तभी अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खेत में जा घुसी। अचानक चालक ने ब्रेक लगा दिया।
विज्ञापन

हादसे को देख आसपास के लोग सहम उठे। बस में सवार बच्चे एवं महिलाएं सहमकर रोने-बिलखने लगीं। आसपास के लोगों की मदद से बबीना पुलिस ने घायलों को बाहर निकाला। कई यात्रियों के सिर में चोट आ जाने से वह लहूलुहान हो गए। इन सभी को एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed