{"_id":"670d4482cce3f8d27b0c25cf","slug":"bus-and-tavera-collide-head-on-in-lalitpur-14-injured-2024-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur: बस और टवेरा की आमने-सामने हुई भिड़ंत, महिला क्रिकेटर्स सहित 14 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur: बस और टवेरा की आमने-सामने हुई भिड़ंत, महिला क्रिकेटर्स सहित 14 घायल
Mon, 14 Oct 2024 09:49 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर
अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर
Published by: आकाश दुबे
Updated Mon, 14 Oct 2024 09:49 PM IST
सार
टवेरा में पीजी कॉलेज निवाड़ी मध्यप्रदेश की महिला खिलाड़ी सागर क्रिकेट टूर्नामेंट में कॉलेज की ओर से खेलने जा रही थीं। पुलिस ने बस कब्जे में ले ली है।
विज्ञापन
बस और कार की टक्कर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
महरौनी-मड़ावरा मुख्य मार्ग पर सोमवार सुबह करीब 8.30 बजे बेतवा नॉनस्टॉप बस और टवेरा की आमने-सामने से टक्कर हो गई। जिससे कार सवार महिला क्रिकेट टीम की कोच सहित 13 खिलाड़ी और कार चालक घायल हो गए। घायलों को सीएचसी भेजा गया जहां कर चालक अरविंद और कोच मंजू की हालत गंभीर होने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज ललितपुर भेज दिया गया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, टवेरा में पीजी कॉलेज निवाड़ी मध्यप्रदेश की बालिका खिलाड़ी सागर क्रिकेट टूर्नामेंट में कॉलेज की ओर से खेलने जा रही थी। घायलों में आस्था वाजपेई, कल्पना पाल, साधना पाल शालिनी सेन, शैली ,चाहत अहिरावर, निधि अहिरवार, शिवानी अहिरवार, खुशी यादव, दीपिका राजपूत आदि शामिल हैं। ड्राइवर व महिला कोच की हालत गंभीर होने पर जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने बस कब्जे में ले ली है।
विज्ञापन