{"_id":"66071b53be78a16e450b63f4","slug":"bundelkhands-first-skill-development-training-center-will-be-built-in-jhansi-jhansi-news-c-11-1-jhs1002-288700-2024-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: झांसी में बनेगा बुंदेलखंड का पहला कौशल विकास ट्रेनिंग सेंटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: झांसी में बनेगा बुंदेलखंड का पहला कौशल विकास ट्रेनिंग सेंटर
विज्ञापन
रोजगारपरक योजनाओं का होगा प्रशिक्षण
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। झांसी में बुंदेलखंड का पहला कौशल विकास ट्रेनिंग सेंटर बनने जा रहा है। शासन ने इसके लिए 83 लाख रुपये की धनराशि जारी कर दी है। इसका निर्माण झांसी-कानपुर हाईवे पर उद्योग विभाग की जमीन पर होगा। यहां युवाओं को सरकार की रोजगारपरक योजनाओं का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
सरकार द्वारा संचालित विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना, एक जिला एक उत्पाद योजना के साथ-साथ पिछड़ा वर्ग एवं अनुसूचित जाति /जनजाति के लिए विभिन्न रोजगारपरक योजनाएं संचालित की जाती हैं। योजना का लाभ देने से पहले अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण दिया जाता है। प्रशिक्षण की जिम्मेदारी गैर सरकारी संस्थाओं को दी जाती है, जो अपने ट्रेनिंग सेंटर खोलकर प्रशिक्षण देती है। इसमें अक्सर अनियमितताओं के मामले सामने आते रहते हैं। लेकिन, अब इस कमी को दूर करने के लिए झांसी में बुंदेलखंड का पहला कौशल विकास प्रशिक्षण केंद्र बनने जा रहा है। यह उद्योग विभाग की कानपुर हाईवे पर बंद पड़े चीनी पात्र केंद्र की जमीन पर बनाया जाएगा। उपायुक्त उद्योग ने बताया कि इसके लिए उद्योग विभाग की ओर से 83,35,767 रुपये की धनराशि जारी की जा चुकी है। इसकी टेंडर प्रकिया भी पूरी हो चुकी है।
फ्लैटेड फैक्टरी कांप्लेक्स को मिली मंजूरी
उद्योग विभाग की ओर से झांसी में फ्लैटेड फैक्टरी कांप्लेक्स बनाने की तैयारी की गई है। इसमें बहुमंजिला इमारत में एक साथ कई फैक्टरियां चलाई जा सकेंगी। यह कानपुर हाईवे पर स्थित उद्योग विभाग की जमीन पर बनाया जाएगा। प्रदेश शासन से इसे मंजूरी मिल गई है। लोकसभा चुनाव की आदर्श आचार संहिता खत्म होने के बाद इसका प्रस्ताव केंद्र सरकार के पास भेजा जाएगा।