फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Bundelkhand will get gift of schemes worth fifty thousand crores before elections

Jhansi News: चुनाव से पहले बुंदेलखंड को मिलेगी पचास हजार करोड़ की योजनाओं की सौगात

Fri, 07 Jul 2023 11:57 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jul 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
Bundelkhand will get gift of schemes worth fifty thousand crores before elections
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बुंदेलखंड को साधने के लिए झांसी-ललितपुर में करीब पचास हजार करोड़ की योजनाओं का दिसंबर तक लोकार्पण एवं शिलान्यास कराया दा सकता है। जिनके लोकार्पण कराए जाने की तैयारी है उसमें रेल कोच फैक्टरी, ग्वालियर रोड ओवर ब्रिज, जल जीवन मिशन, पांच सौ बिस्तर का अस्पताल समेत अन्य कार्य शामिल हैं। उम्मीद जताई जा रही कि रेल कोच फैक्टरी जैसे अहम कार्य को देखते हुए इसका लोकार्पण करने खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यहां आएंगे। पीएमओ की ओर से भी इसकी निगरानी की जा रही है।
लोकसभा चुनाव में अभी भले ही समय बचा है लेकिन, सरकार ने तैयारियां आंरभ कर दी हैं। अफसरों को दिसंबर से जनवरी के बीच काम पूरा करने को कहा गया है। झांसी, ललितपुर में करीब डेढ़ दर्जन से अधिक बड़े काम हैं, जिनको इस समय सीमा के भीतर पूरा करना होगा। इसी तरह ललितपुर में भी मेडिकल कॉलेज का निर्माण पूरा होने के साथ ही चुनाव से पहले हवाई अड्डे समेत अन्य प्रोजेक्टों का शिलान्यास कराने की तैयारी है। बुंदेलखंड की सबसे महत्वाकांक्षी करीब 44 हजार करोड़ की सिंचाई विभाग की केन-बेतवा लिंक परियोजना का शिलान्यास भी लोकसभा चुनाव से पहले ही कराने की उम्मीद जतााई जा रही है।
विज्ञापन



000
इनके लोकार्पण की तैयारी

नई रेल कोच फैक्टरी बनकर तैयार
नगरा हाट के 80 एकड़ में 454 करोड़ रुपये की लागत से नई रेल कोच फैक्टरी बनकर तैयार हो चुकी है। पिछले लोकसभा चुनाव से पहले 15 फरवरी 2019 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसकी आधार शिला रखी थी। अब लोकसभा चुनाव से पहले इसका लोकार्पण कराए जाने की तैयारी है। रेल अफसरों का कहना है कि पीएमओ से इसकी निगरानी की जा रही है। उम्मीद है प्रधानमंत्री लोकार्पण के लिए झांसी आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्वालियर रोड क्रॉसिंग का ओवरब्रिज
ग्वालियर रोड क्रॉसिंग पर निर्माणाधीन ओवर ब्रिज का काम मार्च तक पूरा होने की उम्मीद है। ऐसे में इसका काम जल्द पूरा करके एक लेन खोलने को कहा गया है।

जीआईसी में तैयार हो जाएगा मिनी स्टेडियम
स्मार्ट सिटी मिशन से जीआईसी मैदान में मिनी स्टेडियम तैयार कराया जा रहा है। यह काम भी दिसंबर से जनवरी के बीच पूरा होना है। स्टेडियम में हॉकी के लिए एस्ट्राेटर्फ समेत बैडमिंटन, टेबिल टेनिस जैसे इनडोर खेल भी आयोजित हो सकेेंगे।

जीवन शाह तिराहे पर झांसी की पहली मल्टीलेवल पार्किंग
स्मार्ट सिटी मिशन केे जरिए जीवन शाह तिराहे पर मल्टी लेवल पार्किंग बनाई जा रही है। इसका निर्माण भी दिसंबर से जनवरी के बीच पूरा करने को कहा गया है।

बुंदेलखंड का पहला स्पेस म्यूजियम
बुंदेलखंड का पहला स्पेस म्यूजियम महारानी लक्ष्मी बाई पार्क में बनाया जा रहा है। यह काम अब अपने अंतिम दौर में पहुंच गया है। अगले तीन माह के भीतर यह काम भी पूरा हो जाएगा। यह काम भी स्मार्ट सिटी मिशन से हो रहा है।

स्थापित होगी महारानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा

स्मार्ट सिटी मिशन के जरिए लक्ष्मीताल के सुंदरीकरण के साथ ही यहां महारानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा भी स्थापित होगी। लोकसभा चुनाव को देखते हुए यह काम भी किसी कीमत पर जनवरी माह से पहले पूरा करने को कहा गया है।

दो लाख घरों तक नल से पहुंचेगा पानी
हर घर जल मिशन के जरिए शहर एवं ग्रामीण इलाकों तक घरों में नल से साफ पीने का पानी पहुंचाने की योजना है। यह काम वर्ष 2022 तक पूरा हो जाना था लेकिन, काम पूरा नहीं हुआ। अब मिशन मोड में इस काम को जनवरी तक पूरा करने को कहा गया है।



पांच सौ बिस्तर का अस्पताल समेत ललितपुर में मेडिकल कॉलेज
महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में निर्माणाधीन पांच सौ बिस्तर के नए अस्पताल समेत ललितपुर में मेडिकल कॉलेज का काम भी दिसंबर तक पूरा कराने की तैयारी है।


इनका कराया जाएगा शिलान्यास
- केन-बेतवा लिंक परियोजना 44 हजार करोड़
- झांसी-ललितपुर रोड पर हंसारी रेलवे क्रॉसिंग 105 करोड़
- ललितपुर में 300 एकड़ में बनने वाला हवाई अड्डा 150 करोड़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed