{"_id":"66a2ef6c8d134a63b90428d4","slug":"bundelkhand-university-budget-of-rs-60-lakh-approved-for-convocation-ceremony-jhansi-news-c-11-jhs1002-358471-2024-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुंदेलखंड विवि : दीक्षांत समारोह के लिए 60 लाख के बजट पर लगी मुहरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुंदेलखंड विवि : दीक्षांत समारोह के लिए 60 लाख के बजट पर लगी मुहरी
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। बुंदेलखंड विवि ने 29वें दीक्षांत समारोह की तैयारी शुरू कर दी है। वित्त समिति ने 60 लाख रुपये के बजट पर मुहर लगा दी है। वहीं, परीक्षा विभाग 31 जुलाई तक रिजल्ट घोषित करने में जुट गया है, जिससे अगस्त के मध्य तक मेधावी विद्यार्थियों की मेडल के लिए लिस्ट जारी हो सके।
राजभवन से मौखिक रूप से निर्देश दिए गए हैं कि विवि का दीक्षांत समारोह अगस्त के अंतिम सप्ताह में कराएं। इसके मद्देनजर बुधवार को हुई वित्त समिति की बैठक में दीक्षांत समारोह पर खर्च के लिए 60 लाख रुपये का बजट मंजूर हो गया। उधर, कर्मचारी दिन-रात रिजल्ट तैयार करने में जुटे हैं। परिणाम जारी होने के बाद टॉपर्स की सूची मेडल के लिए बनाई जाएगी। इसके बाद आपत्तियां मांगी जाएंगी, जिनका तय समय में निदान किया जाएगा।
ट