फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Bundelkhand state and Orcha will be made capital

बुंदेलखंड बने राज्य, ओरछा बनाई जाए राजधानी

Thu, 31 Dec 2020 01:29 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 31 Dec 2020 01:29 AM IST
विज्ञापन
Bundelkhand state and Orcha will be made capital
झांसी। बुुंदेलखंड राज्य निर्माण की मांग को लेकर बुधवार को बुंदेलखंड निर्माण मोर्चा ने वाहन रैली निकाली। रैली महानगर के गांधी पार्क से समाप्त होकर ओरछा तहसील पर समाप्त हुई। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने बुंदेलखंड को राज्य और ओरछा को राजधानी बनाने की मांग की। रैली में प्रधानमंत्री वादा निभाओ के नारे गूंजते रहे।
विज्ञापन

मोर्चा के अध्यक्ष भानु सहाय के नेतृत्व में दोपहिया वाहनों पर सवार बुंदेली योद्धाओं ने गांधी पार्क से कचहरी, सदर बाजार, भट्टागांव, कुम्हररा, आजादपुरा होते हुए ओरछा पहुंचे। जहां युवाओं ने राज्य निर्माण की मांग को लेकर रामराजा सरकार के दर्शन किए। साथ ही बुंदेलखंड राज्य निर्माण और ओरछा को राजधानी बनाने की अर्जी लगाई। इसके बाद वाहन रैली ओरछा तहसील पहुंची। जहां पुलिस बल ने रैली को तहसील प्रांगण में प्रवेश करने से रोका।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन डीएम को सौंपा गया। इस मौके पर अध्यक्ष भानु सहाय ने कहा कि बुंदेलखंड राज्य निर्माण की मांग को लेकर सालों से आंदोलन चल रहा है। अगर जल्द से जल्द राज्य निर्माण नहीं किया गया, तो सड़कों पर आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर अशोक सक्सेना, रघुराज शर्मा, हमीदा अंजुम, वरुण अग्रवाल, उत्कर्ष साहू, युथुप जैन, पंकज नोटा, गिरजाशंकर राय, सतेेंद्र श्रीवास्तव, ललित पाराशर, शिवम गौतम, मकबूल हुसैन सिद्दकी, रशीद कुरैशी, जगदीश तिवारी, रणवीर सिंह राजावत, राम अवतार सिंह तोमर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed