फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Bundelkhand me pani aur bijli ka hoga poora intjam

बुंदेलखंड में पानी और बिजली का होगा भरपूर इंतजाम: अखिलेश

Wed, 20 May 2015 12:04 AM IST
झांसी / ब्यूरो
झांसी / ब्यूरो Updated Wed, 20 May 2015 12:04 AM IST
विज्ञापन
Bundelkhand me pani aur bijli ka hoga poora intjam
ग्राम जुझारपुरा में सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि बांध परियोजना पर तेजी से काम किया जाएगा, जिससे चुनाव के समय जनता से अपने काम के आधार पर समर्थन मांगा जा सके। इसके लिए धन की कमी नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड में परिवर्तन व खुशहाली के लिए जरूरी पानी व बिजली दोनों का इंतजाम किया जा रहा है। एरच बांध परियोजना से बिजली का उत्पादन भी किया जाएगा। इसके अलावा ललितपुर में कोयले से बिजली पैदा करने का बहुत बड़ा प्लांट लग रहा है। साथ ही वहां 10 -10 मेगावाट के सोलर प्लांट भी बनाए जा रहे हैं जबकि, महोबा में 20 मेगावाट के सोलर प्लांट से बिजली पैदा की जाएगी। बुंदेलखंड में सोलर ऊर्जा से बिजली पैदा करने के सभी इंतजाम तापमान, धूप व जमीन की पर्याप्त उपलब्धता है। आने वाले समय में यहां व्यापक पैमाने पर सौर ऊर्जा से बिजली का उत्पादन होगा। इस दौरान उन्होंने कहा कि गरीबी व अशिक्षा से लड़े बगैर समाज आगे नहीं बढ़ सकता। पूर्व की सरकारों ने पिछली समाजवादी सरकार द्वारा शुरू की गई तमाम विकास योजनाओं को बाधित करने का काम किया है, जिन्हें इस सरकार में पूरा किया जा रहा है। प्रत्येक जिले में बड़ी मंडियों का निर्माण जारी है। सरकार की 102 व 108 एंबुलेंस सेवा का लाभ सभी को मिल रहा है। बगैर किसी भेदभाव के गरीबों को समाजवादी पेंशन दी जा रही है। इस दौरान अखिलेश ने कहा कि आपदा पीड़ित किसानों को जितना मुआवजा उत्तर प्रदेश में बांटा गया है, उतना अन्य किसी प्रदेश में नहीं मिला है। अब तक दो हजार करोड़ रुपये की सहायता राशि दी जा चुकी है। साथ ही केंद्र सरकार से भी सात हजार करोड़ रुपये मांगे गए हैं। यह रकम केंद्र की नहीं है, बल्कि संघीय ढांचे के चलते इसका प्रदेश का भी पूरा अधिकार है।
विज्ञापन

सिंचाई मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि पानी की कमी की वजह से बुंदेलखंड पिछड़ा हुआ है। इसे दूर करने के लिए सरकार तेरह परियोजनाओं पर काम कर रही है। इनमें चार परियोजनाएं पूरी हो चुकी हैं। दो का अस्सी प्रतिशत तथा चार का साठ प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। प्रदेश का विकास हमेशा से ही सपा की प्राथमिकता में रहा है। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री राजेंद्र चौधरी भी मौजूद रहे। इस दौरान सांसद डा. चंद्रपाल सिंह यादव, गरौठा विधायक दीपनारायण सिंह यादव व प्रमुख सचिव (सिंचाई) दीपक सिंघल ने भी विचार प्रकट किए।
विज्ञापन

शुरुआत में मुख्यमंत्री व सिंचाई मंत्री ने बांध परियोजना का विधिवत भूमि पूजन किया तथा मंच से बटन दबाकर बांध परियोजना व सैनिक स्कूल का शिलान्यास किया।
इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष मीरा विष्णु राय, विधायक डा. रश्मि आर्या, चरखारी विधायक उर्मिला राजपूत, पूर्व सांसद घनश्याम अनुरागी, पूर्व विधायक अमरेश कुमारी, चंद्रभूषण सिंह (गुड्डू बुंदेला), जिलाध्यक्ष सुदेश पटेल, पूर्व जिलाध्यक्ष संत सिंह सेरसा, असलम शेर, पप्पू सेठ, राजीव राय, शकील खान, हैप्पी चावला, डॉ. रोहित पांडेय, अनूप शिवहरे, महावीर भार्गव, राजेश यादव, राजा यादव, मिर्जा करामत बेग, सुभाष यादव, अल्लू यादव (चिरगांव), जगमोहन सेमरी, सत्येंद्र घुरैया, अज्जू शुक्ला, बाबूलाल यादव, सुषमा यादव, संतराम पेंटर, प्रतिपाल सिंह, मीरा रायकवार, विक्रम खटीक, चंदन खटीक, रमेश यादव महोबा, राजीव शर्मा जालौन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed