फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Bundelkhand became a corridor of tax evasion, 3667 cases caught in a year

टैक्स चोरी का गलियारा बना बुंदेलखंड, एक साल में पकड़े गए 3667 मामले

Tue, 05 Apr 2022 11:21 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Apr 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Bundelkhand became a corridor of tax evasion, 3667 cases caught in a year
झांसी। बुंदेलखंड टैक्स चोरी का गलियारा बनकर उभरा है। इसका अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि एक साल में कर चोरी के प्रदेश में सबसे ज्यादा मामले क्षेत्र के सात जनपदों में पकड़े गए हैं। देश के हर हिस्से से सड़क की कनेक्टिविटी की वजह से कर चोरों के लिए ये रास्ता मुफीद साबित हो रहा है।
विज्ञापन

वाणिज्य कर विभाग प्रदेश में 20 जोन में बंटा हुआ है। इनमें से झांसी जोन में बुंदेलखंड के सात जनपद झांसी, ललितपुर, जालौन, बांदा, महोबा, हमीरपुर व चित्रकूट आते हैं। पिछले एक साल के दरम्यान विभाग की प्रवर्तन टीमों ने झांसी जोन में कर चोरी के 3,667 मामले पकड़े। कर चोरों से विभाग ने 23 करोड़ रुपये जुर्माना वसूल किया। झांसी जोन में पकड़े गए ये मामले प्रदेश के सभी जोनों में सर्वाधिक हैं। विभागीय जानकारों के अनुसार झांसी मध्य प्रदेश की सीमा से सटा हुआ है। इसके अलावा देश के हर हिस्से के लिए यहां से सड़क कनेक्टिविटी भी बेहतर है। यही वजह है कि टैक्स चोर अपने माल को एक प्रदेश से दूसरे प्रदेश में ले जाने के लिए इस रास्ते का इस्तेमाल करते हैं।
विज्ञापन

केस - 1
भेजने और पानी वाली फर्म निकलीं फर्जी
झांसी। वाणिज्य कर विभाग की प्रवर्तन टीम ने नौ फरवरी को कर्नाटका से दिल्ली जा रहे सुपारी से भरे ट्रक को पकड़ा था। जांच में सुपारी भेजने और पाने वाली फर्में फर्जी पाई गईं थीं। सुपारी की कीमत 61 लाख पाई गई थी और जुर्माना 64 लाख वसूला गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

केस - 2
एक बिल पर दूसरी बार भेजा माल
झांसी। पिछले सप्ताह विभाग की प्रवर्तन टीम ने कर्नाटक से दिल्ली ले जाए जा रहे पान मसाले से भरे ट्रक को पकड़ा था। जांच में सामने आया था कि एक ही बिल दूसरी बार माल ले जाया जा रहा है। इस पर विभाग ने 38 लाख रुपये जुर्माना वसूला था।

झांसी जोन में विभाग की 14 प्रवर्तन टीमें लगातार सक्रिय बनी हुई हैं। यह वजह है कि प्रवर्तन कार्य में झांसी जोन प्रदेश में सबसे आगे बना हुआ है। कर चोरों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है।
- भानु प्रताप, जोनल कमिश्नर - वाणिज्य कर विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed