फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   bundeli lokgeto pr jamkar nacje moniya

बुंदेली लोकगीतों पर जमकर नाचे मौनिया

Wed, 30 Oct 2019 01:54 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Oct 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
bundeli lokgeto pr jamkar nacje moniya
बुंदेली गीतों पर नाचते मोनियां। अमर उजाला
बुंदेली लोकगीतों पर जमकर नाचे मौनिया
विज्ञापन

झांसी। कार्तिक शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा सोमवार को ग्रामीण इलाकों और शहर के कई स्थानों पर बुंदेली लोक नृत्य मौनिया का आयोजन हुआ। इसमें युवा नर्तक अपने हाथों में लाठी, कमर में घुंघरू बांधकर बुंदेली लोक गीतों पर ढोलक की थाप पर नृत्य करते नजर आए। लोगों ने इस लोक संस्कृति का भरपूर आनंद लेते हुए उनका जमकर उत्साह भी बढ़ाया और उपहार भी दिये।
बुंदेलखंड की प्राचीन लोक नृत्य कला संस्कृति में मौनिया नृत्य का बड़ा महत्व है। इसे दिवारी नृत्य भी कहते हैं। इस नृत्य को देखने के लिए हर साल लोगों में खासा उत्साह रहता है। सोमवार को ग्रामीण इलाकों से आये मौनिया नर्तकों ने गोला कुआं, बड़ा बाजार, गंधीगर का टपरा, नंदनपुरा, किला मार्ग, मिनर्वा चौराहा, सीपरी, सदर, आवास विकास आदि इलाकों में नृत्य को खास अंदाज में प्रस्तुत किया। नर्तक अपने हाथों में मोर पंख लिए थे और रंग बिरंगे धागे से बने फुदके भी लटकाये थे। बरेदी बुंदेली गीत गा रहे थे। कई जगहों पर लोगों ने इन युवाओं का उत्साह बढ़ाते हुए आकर्षक उपहार भी दिये। मान्यता है कि यह नृत्य भगवान कृष्ण की भक्ति और गाय के संरक्षण पर आधारित है।
विज्ञापन

इधर गांधी मार्ग स्थित गोपाल जी महाराज के मंदिर में बुंदेली परिवेश में मौनिया नर्तकों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुति दी और ढोलक और नगडियां की थाप पर जमकर नृत्य किया। इस अवसर पर मऊरानीपुर, निवाड़ी, सकरार, दतिया, करैरा आदि क्षेत्रों से आये मौनिया नर्तकों को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर राधे चौबे, रवीश त्रिपाठी, अशोक तिवारी, अखिलश्ेा पांडेय, गोकुल दुबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed