फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Bundeli artists will stage Lala Hardaul play in Bihar

Jhansi News: बिहार में लाला हरदौल नाटक का मंचन करेंगे बुंदेली कलाकार

Fri, 27 Dec 2024 02:58 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 Dec 2024 02:58 AM IST
विज्ञापन
Bundeli artists will stage Lala Hardaul play in Bihar

विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

झांसी। 31वीं अखिल भारतीय बहुभाषीय लघु नाटक एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में बुंदेलखंड की लोक संस्कृति का जलवा बिखेरने के लिए बुंदेली कलाकार बृहस्पतिवार को डालमिया नगर रवाना हो गए हैं।



बिहार के डेहरी डालमिया नगर में अभिनव कला संगम की ओर से 31वीं अखिल भारतीय बहुभाषीय लघु नाटक एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता 26 से 30 दिसंबर तक आयोजित की जा रही है। इस प्रतियोगिता में लेखक एवं निर्देशक महेंद्र वर्मा के प्रयास से बुंदेलखंड के लोकदेवता लाला हरदौल जू महाराज के चरित्र पर आधारित लाला हरदौल नाटक को सम्मिलित किया। इस नाट्य प्रतियोगिता में देश के सभी राज्यों के नाटक मंडल भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन




इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए बुंदेली कलाकार संजय राष्ट्रवादी, राघवेंद्र सिंह, सौरभ आजाद, मंजू कुशवाहा, नीलम गुप्ता, अादित्य खरे, मयंक उवोरिया, सुमित, हर्षित झा, सीताराम कुशवाहा आदि का बुंदेलखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महामंत्री दिनेश भार्गव, परन शर्मा, ग्यासी लाल, नाथूराम रायकवार,डॉ. वंदना कुशवाहा आदि ने झांसी स्टेशन पर फूलमाला पहनाकर स्वागत कर डालमिया नगर के लिए रवाना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed