फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Bullion trader missing from Premnagar police station area of Jhansi

Jhansi: घर से निकला सराफा कारोबारी लापता, बाइक और मोबाइल मिला; तलाश में जुटी पुलिस

Mon, 01 Jan 2024 11:26 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: विजय पुंडीर Updated Mon, 01 Jan 2024 11:26 PM IST
सार

प्रेमनगर निवासी बालकुमार वर्मा की क्षेत्र में ही आभूषणों की दुकान है। वह रविवार की शाम घर से सीपरी बाजार जाने के लिए निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। फोन की घंटी जा रही थी, लेकिन रिसीव नहीं हो रहा था।

विज्ञापन
Bullion trader missing from Premnagar police station area of Jhansi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

झांसी के प्रेमनगर थाना इलाके में घर से किसी काम से निकला सराफा कारोबारी गायब हो गया। उसका मोबाइल और बाइक पुलिस ने बरामद कर ली है। हालांकि, इस पूरे घटनाक्रम में पुलिस के सामने कई झोल भी सामने आए हैं, जिसे लेकर कारोबारी के करीबियों से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन


प्रेमनगर निवासी बालकुमार वर्मा की क्षेत्र में ही आभूषणों की दुकान है। वह रविवार की शाम घर से सीपरी बाजार जाने के लिए निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। फोन की घंटी जा रही थी, लेकिन रिसीव नहीं हो रहा था। इस पर परिजन उनकी तलाश में जुट गए। देर रात रेलवे कॉलोनी के पास उनकी बाइक खड़ी हुई मिली। गाड़ी की चाबी भी बाइक में लगी हुई थी। इस पर कारोबारी के बेटे आकाश की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। लोकेशन ट्रेस करने पर कारोबारी का मोबाइल बाइक के पास ही मिट्टी के नीचे दबा मिला। पुलिस कारोबारी की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन


वहीं, प्रेमनगर थाने के प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार सिंह ने बताया कि आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए हैं, जिसमें सामने आया कि कारोबारी घर से स्कूटी से निकला था, जबकि बरामद बाइक हुई है। इसके अलावा कारोबारी और उसके पुत्र की लोकेशन भी समान पाई गई। हालांकि, गुमशुदगी का मामला दर्ज का कारोबारी की तलाश की जा रही है। इस मामले करीबियों से पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि प्रेमनगर थाने के ग्राम अठोंदना में पिछले सप्ताह विवाद के बीच पांच लोग छत से गिर गए थे। इनमें से एक की मौत हो गई थी। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। इन नामजद आरोपियों में से एक गायब हुए सराफा कारोबारी का रिश्तेदार बताया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed