{"_id":"675de6777f8632ba62066a26","slug":"bu-ug-pg-odd-semester-examinations-will-be-held-from-20th-today-is-the-last-chance-to-fill-the-examination-form-with-late-fees-jhansi-news-c-11-1-jhs1032-453638-2024-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीयू : 20 से होंगी यूजी-पीजी विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं, लेट फीस के साथ परीक्षा फार्म भरने का अंतिम मौका आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीयू : 20 से होंगी यूजी-पीजी विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं, लेट फीस के साथ परीक्षा फार्म भरने का अंतिम मौका आज
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। अब बुंदेलखंड विवि (बीयू) की यूजी-पीजी विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं 20 दिसंबर से शुरू होंगी। वहीं, परीक्षा फार्म भरने से वंचित विद्यार्थी 15 दिसंबर तक 500 रुपये विलंब शुल्क के साथ फार्म भर सकेंगे।
बीयू ने 16 दिसंबर से परीक्षाएं शुरू कराने का कार्यक्रम जारी किया था मगर करीब 30 हजार विद्यार्थी तमाम प्रयास के बावजूद परीक्षा फार्म नहीं भर सकें। इसकी वजह किसी की फीस नहीं भरना रहा तो किसी का आगामी वर्ष में कंफर्मेशन (प्रमोशन पदोन्नति) नहीं हो सका। इन हालात के चलते परीक्षा विभाग ने कुलपति के निर्देश पर परीक्षा कार्यक्रम संशोधित करते हुए परीक्षाएं 20 दिसंबर से शुरू कराना तय किया है।
विज्ञापन
परीक्षा नियंत्रक राजबहादुर ने बताया कि 20 दिसंबर से व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की परीक्षाएं शुरू होंगी जबकि 31 दिसंबर से बीए, बीएससी और बीकॉम की परीक्षाएं होंगी। परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि 500 रुपये विलंब शुल्क के साथ 13 दिसंबर तक परीक्षा फार्म भरने की अनुमति दी गई थी, जिसे बढ़ाकर 15 दिसंबर कर दिया गया है।
विज्ञापन
0- परीक्षाओं के बीच में होंगे प्रैक्टीकल
बीयू प्रशासन के आधिकारिक सूत्र बताते हैं कि परीक्षा परिणाम मार्च तक घोषित किया जाना है। इसलिए लिखित परीक्षाओं के बीच में प्रैक्टीकल कराए जाएंगे। यदि परीक्षाओं के बाद प्रैक्टीकल कराए जाते हैं, तो मार्च में परिणाम जारी नहीं हो सकेगा। परीक्षा नियंत्रक राजबहादुर ने बताया कि इस संबंध में अंतिम फैसला जल्द ही किया जाएगा।