{"_id":"62e43ae9154c2d3a626e3f11","slug":"bu-tender-pool-jhansi-news-jhs225765676","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवादों में घिरा बीयू का टेंडर, कमेटी ने नहीं किए हस्ताक्षर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवादों में घिरा बीयू का टेंडर, कमेटी ने नहीं किए हस्ताक्षर
विज्ञापन
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में हॉस्टल की मेस के लिए निकाला गया टेंडर विवादों में घिर गया है। एक आवेदक की न्यूनतम दर से ठीक दो रुपये कम फाइनेंशियल बिड खुलने के बाद टेंडर डालने वाले दूसरे लोगों ने विरोध दर्ज किया था। अब छह दिन बाद भी टेंडर कमेटी ने कागजों पर हस्ताक्षर नहीं किए हैं।
बीयू ने हॉस्टलों में मेस का टेंडर निकाला था। इसके लिए 21 ने आवेदन किया। टेक्निकल बिड खुलने पर नौ आवेदक बाहर हो गए। बताया गया कि फाइनेंशियल बिड खुलने के पहले हॉस्टल वार्डन, प्रोवोष्ट की कमेटी बुलाई गई। साथ में पर्यटन एवं होटल प्रबंधन संस्थान से एक एक्सपर्ट को भी बुलाया गया। इन्होंने तय किया कि कम से कम कितने रुपये में छात्र-छात्राओं को हॉस्टल में गुणवत्तापूर्ण भोजन मिल सकता है। कमेटी ने 2465 रुपये मूल्य तय कर दिया। इससे ठीक दो रुपये ज्यादा यानी कि 2467 रुपये मूल्य एक आवेदक ने टेंडर में डाला हुआ था। बिड खुलते ही दूसरे आवेदकों ने विरोध शुरू कर दिया। इस पर टेंडर कमेटी ने साइन करने से हाथ खड़े कर दिए। अब टेंडर खुले छह दिन हो चुके हैं, इसके बावजूद कमेटी ने हस्ताक्षर नहीं किए हैं। कमेटी के सदस्यों ने कहा कि मामला तो संदेह के घेरे में है। आला अफसरों से बात करने के बाद ही कोई निर्णय लिया जाएगा। वहीं, मामले की शिकायत भी बीयू अधिकारियों से की गई है।
मेस के टेंडर प्रकरण में अब तक कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। मगर सुनने में जरूर आया है। मामले का पता कराकर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। - विनय कुमार सिंह, कुलसचिव, बीयू।