फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   BU: Responsible for conducting B.Ed entrance exam

बीयू: बीएड प्रवेश परीक्षा कराने का जिम्मा, लगातार चार बार एग्जाम कराने वाला प्रदेश का पहला विश्वविद्यालय बना

Thu, 27 Nov 2025 09:19 AM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Thu, 27 Nov 2025 09:19 AM IST
सार

शासन ने बुंदेलखंड विश्वविद्यालय को फिर संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा- 2026 कराने की जिम्मेदारी दी है। बीयू लगातार चौथी बार संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा कराने वाला प्रदेश का पहला विवि बन गया है।

विज्ञापन
BU: Responsible for conducting B.Ed entrance exam
बीयू, झांसी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शासन ने बुंदेलखंड विश्वविद्यालय को फिर संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा- 2026 कराने की जिम्मेदारी दी है। बीयू लगातार चौथी बार संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा कराने वाला प्रदेश का पहला विवि बन गया है। शासन का पत्र आते ही कुलपति ने राज्य समन्वयक, राज्य नोडल अधिकारी, सह-राज्य समन्वयक समेत कई कमेटियां गठित कर दी हैं। 
विज्ञापन


तीन बार पहले करा चुका है
बुधवार दोपहर में शासन से कुलपति कार्यालय को पत्र मिला कि बुंदेलखंड विवि को संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा कराने के लिए नामित किया गया है। कुलपति प्रो. मुकेश पांडेय ने कहा कि विवि प्रवेश परीक्षा शुचिता, पारदर्शिता व गोपनीयता से कराने के लिए कटिबद्ध है। वर्ष 2023, 2024 व 2025 में शासन की अपेक्षाओं पर विवि खरा उत्तरा और निर्धारित समय से पूर्व ही परिणाम जारी कर दिया गया। यही कारण है कि बीएड परीक्षा कराने की जिम्मेदारी फिर मिली है। वर्ष 2023 व 2024 की संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा में कम अभ्यर्थी शामिल हुए थे। वहीं, वर्ष 2025 में 344546 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया जिसमें 305791 ने परीक्षा दी। 304980 अभ्यर्थियों का परिणाम घोषित किया गया। 218169 छात्र-छात्राओं ने विभिन्न बीएड महाविद्यालयों में
विज्ञापन

प्रवेश लिया।

एग्जाम को लेकर कमेटी गठित
कुलपति ने बताया कि संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा कराने के लिए एकेडमिक निदेशक प्रो. एसपी सिंह को राज्य समन्वयक नियुक्त किया गया है। कुलसचिव ज्ञानेंद्र कुमार राज्य नोडल अधिकारी बनाए गए हैं। प्रो. सौरभ श्रीवास्तव एवं प्रो. डीके भट्ट सह-राज्य समन्वयक, डॉ. सुनील त्रिवेदी विभागाध्यक्ष शिक्षा संस्थान को कंट्रोल रूम प्रभारी बनाया गया है। वहीं, दो कोर कमेटी प्रो. एमएम सिंह व प्रो. काव्या दुबे के नेतृत्व में बनाई गई है, जिनमें डॉ. अचला पांडेय, डॉ. दीप्ति सिंह, डॉ. अनुपम व्यास, डॉ. भुवनेश्वरमस्तैनिया, डॉ. प्रेमप्रकाश राजपूत, डॉ. अनुराग कुमार शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



दो वर्षीय बीएड की डिग्री लेने के बाद विद्यार्थी कॅरिअर बना सकते हैं। विभिन्न क्षेत्र में सरकारी या गैर सरकारी स्कूलों में कक्षा छह से 10 तक के शिक्षक बन सकते हैं। केंद्रीय विद्यालय, नवोदय विद्यालय, सैनिक स्कूल, कस्तूरबा गांधी विद्यालयों में भविष्य बना सकते हैं। प्रो. मुकेश पांडेय, कुलपति
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed