फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   BU released merit list of 4,22,871 candidates

Jhansi News: बीयू ने जारी की 4,22,871 परीक्षार्थियों की मेरिट

Sat, 01 Jul 2023 01:30 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Sat, 01 Jul 2023 01:30 AM IST
विज्ञापन
BU released merit list of 4,22,871 candidates
बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा का परिणाम जारी, परीक्षार्थी विवि की वेबसाइट पर देख सकते हैं रिजल्ट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा का परिणाम बुंदेलखंड विश्वविद्यालय द्वारा जारी किया गया। जिसमें टॉप-10 में वाराणसी के तीन परीक्षार्थी शामिल रहे। टॉप-10 में 6 पुरुष और 4 महिला अभ्यर्थी शामिल हैं। शुक्रवार को बीयू द्वारा 4,22,871 परीक्षार्थियों की मेरिट लिस्ट जारी की गई। परीक्षार्थी www.bujhansi.ac.in पर जाकर अपना परीक्षा परिणाम देख सकते हैं।
प्रवेश परीक्षा प्रदेशभर के 1108 केंद्रों पर आयोजित की गई थी। हर परीक्षा केंद्रों की निगरानी 23500 सीसीटीवी कैमरों के जरिए बीयू में स्थापित कमांड कंट्रोल रूम में जरिए लाइव की गई थी। हर परीक्षार्थी की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और बायोमैट्रिक उपस्थिति दर्ज की गई थी। प्रवेश परीक्षा में सर्वाधिक परीक्षार्थी कला वर्ग के उपस्थित रहे थे।
विज्ञापन

प्रवेश परीक्षा के लिए 2,38,818 महिला परीक्षार्थियों ने आवेदन किया था। जबकि 1,89,064 पुरुष अभ्यर्थी शामिल थे। कुल आवेदन 4,72,882 आए थे।

कुलपति मुकेश कुमार पांडेय ने परिणाम घोषित किया। इस दौरान कुलसचिव विनय कुमार पांडेय, जिला समन्वयक एसपी सिंह, डीके भट्ट, सौरभ श्रीवास्तव, राज बहादुर, एमएम सिंह, डॉ. काव्या दुबे, डॉ. सुनील त्रिवेदी, डॉ. अनुपम व्यास, अनिल कुमार बोहरे, डॉ. अतुल प्रकाश खरे उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--


कुलपति ने प्रदेश के टॉपरों से की बात

झांसी। कुलपति मुकेश कुमार पांडेय ने प्रदेश के टॉप-3 परीक्षार्थियों से परिणाम घोषित करने के बाद फोन पर बात कर बधाई दी। परीक्षार्थी कुलपति द्वारा किए गए कॉल से चौंक गए। प्रदेश टॉपर शालिनी पटेल ने बताया कि उसे सिविल सेवा में जाना है। वह उसकी भी तैयारी कर रही हैं। वहीं दूसरे टॉपर राहुल कुमार ने बताया कि उसे बचपन से शिक्षक बनने की चाह है। इसके अलावा तीसरे टॉपर मातेश्वरी प्रसाद को फोन कर भी बधाई दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed