{"_id":"5e824a2d8ebc3e769d013003","slug":"bu-help-8-lakh-jhansi-news-jhs16358011","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम केयर फंड में बीयू देगा आठ लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम केयर फंड में बीयू देगा आठ लाख
विज्ञापन
झांसी। कोरोना वायरस के संक्रमण से लड़ने के लिए बुंदेलखंड विश्वविद्यालय ने भी हाथ बढ़ाया है। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. जेवी वैशम्पायन समेत सभी अधिकारी, कर्मचारी एक-एक दिन का वेतन प्रधानमंत्री केयर फंड में देंगे। इससे वह लगभग आठ लाख रुपये फंड में सहयोग करेंगे।
कोरोना वायरस की महामारी से निपटने के लिए प्रधानमंत्री केयर फंड को लगातार समर्थन मिल रहा है। बीआईईटी सात लाख रुपये फंड में देने की घोषणा कर चुका है। अब बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के अधिकारियों, शिक्षकों और कर्मचारियों ने भी एक-एक दिन का वेतन देने पर सहमति जता दी है। विश्वविद्यालय लगभग आठ लाख रुपये फंड में सहयोग करेगा। बूटा के महामंत्री डॉ. डीके भट्ट समेत सभी पदाधिकारियों ने इस पहल का स्वागत किया है।
वहीं, कुलपति ने शिक्षकों का भी आह्वान किया कि वे अपने विद्यार्थियों को ऑनलाइन माध्यम से एसाइनमेंट देते हुए उनकी पढ़ाई की प्रगति पर सतत नजर रखें। उनके कोर्स से संबंधित शंकाओं का ऑनलाइन समाधान करें। उन्होंने कहा कि सभी लोग गरीबों और बेसहारा लोगों को भोजन कराकर इस संकट की घड़ी में देश के जागरूक नागरिक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभाएं।