फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   BU: Fees not sent to B.Ed colleges even after four months

बीयू : बीएड कॉलेजों को चार माह गुजरने के बाद भी नहीं भेजी फीस

Thu, 23 Jan 2025 01:48 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jan 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
BU: Fees not sent to B.Ed colleges even after four months

विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। बीएड काउंसलिंग को चार माह गुजर गए मगर अभी तक प्रदेशभर के बीएड कॉलेजों को बीयू ने फीस नहीं भेजी है। स्ववित्त पोषित महाविद्यालय संघ ने शासन को पत्र भेजकर पांच फीसदी ब्याज के साथ फीस दिलवाने की मांग की है।

बीयू ने 2023 और 2024 में बीएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा कराई थी। 2024 की प्रवेश परीक्षा में एक लाख 93 हजार 62 छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे। प्रवेश परीक्षा में पास होने के बाद करीब 1.30 लाख छात्र-छात्राओं की काउंसलिंग हुई थी, जिन्हें करीब दो हजार कॉलेजों में दाखिला दिया गया। आरोप है कि काउंसलिंग पूर्ण होने के बाद पढ़ाई शुरू हो गई है मगर बीयू प्रशासन गत वर्ष की तरह अभी तक जमा फीस देने के लिए तैयार नहीं है।
विज्ञापन




इसे लेकर स्ववित्त पोषित महाविद्यालय संघ के कार्यकारी अध्यक्ष नितिन यादव ने मुख्यमंत्री से पांच फीसदी ब्याज के साथ बीयू से फीस दिलवाने की मांग की है। आरोप लगाया कि गत वर्ष भी शासन के हस्तक्षेप पर बीयू ने फीस दी थी। उन्होंने बताया कि इस वर्ष की बीएड काउंसलिंग 28 सितंबर को पूरी हो चुकी है मगर अभी तक कॉलेजों के खाते में रकम नहीं आई है, न ही कोई प्रक्रिया शुरू की गई है। इससे कॉलेजों के सामने शिक्षकों और कर्मियों के वेतन देने की दिक्कत खड़ी हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा के राज्य सह-समन्वयक प्रो. सौरभ श्रीवास्तव ने बताया कि प्रदेश के सभी विवि के कुलसचिवों को मेल भेजकर बीएड कॉलेजों के बारे में जानकारी मांगी गई है। इसके बाद फीस वापस करने की प्रक्रिया शुरू करवा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed