{"_id":"5a36c8b54f1c1b156b8bcda4","slug":"bu-course-will-start-on-15-january","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीयू में 15 जनवरी से शुरू होंगे प्रशिक्षण कोर्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीयू में 15 जनवरी से शुरू होंगे प्रशिक्षण कोर्स
अमर उजाला ब्यूराो
Updated Mon, 18 Dec 2017 01:12 AM IST
विज्ञापन
bundelkhandf university news
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के होटल एवं पर्यटन विभाग द्वारा प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना (पीएमकेवाई) के अंतर्गत टूर एस्कोर्ट और फूड एंड बेवरेज सर्विस (भोजन और पेय सेवा) प्रशिक्षण कोर्स 15 जनवरी 2018 से शुरू किए जाएंगे। प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए छात्र-छात्राएं 25 दिसंबर तक विभाग में आवेदन कर सकते हैं।
मानव संसाधन विकास मंत्रालय से अनुदानित टूर एस्कोर्ट प्रशिक्षण कोर्स के लिए 12वीं और फूड एंड बेवरेज सर्विस के लिए 10वीं पास होना जरूरी है। आईटीएचएम के विभागाध्यक्ष प्रो. सुनील काबिया ने बताया कि यह कोर्स नि:शुल्क होंगे और दो से तीन महीने में पूरे हो जाएंगे। इसके बाद रोजगार, स्वरोजगार और बैंक लोन प्राप्त करने में भी संस्थान मदद करेगा। पहले आओ, पहले सीट पाओ के आधार पर दोनों कोर्सों में अधिकतम 25 छात्र-छात्राओं को प्रवेश मिल सकेगा। विभाग द्वारा विशेषज्ञों को भी प्रशिक्षण देने के लिए बुलाया जाएगा। पढ़ने के लिए सामग्री दी जाएगी, प्रैक्टिकल भी कराए जाएंगे।