फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   BU: BBA Hons, BCom Hons seats filled on campus

बीयू : कैंपस में बीबीए ऑनर्स, बीकॉम ऑनर्स की भरीं सीटें

Mon, 02 Sep 2024 05:13 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Sep 2024 05:13 AM IST
विज्ञापन
BU: BBA Hons, BCom Hons seats filled on campus
प्रवेश लेने वालों की कतार, छात्र कर रहे सीटें बढ़ाने की मांग
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय परिसर में बीबीए ऑनर्स और बीकॉम ऑनर्स की सीटें भर गई हैं। जबकि, इन कोर्सों में प्रवेश लेने वाले छात्रों की लंबी कतार है। छात्र बीयू प्रशासन से सीटें बढ़ाने की मांग कर रहे हैं।
बीयू परिसर में सौ से ज्यादा व्यावसायिक कोर्स चलते हैं। कैंपस में करीब 5500 सीटें हैं। कुछ कोर्सों में प्रवेश मेरिट के आधार पर होते हैं तो कुछ की प्रवेश परीक्षा कराई जाती है। इस बार इन कोर्सों में प्रवेश के लिए अप्रैल से पंजीकरण हो रहा है। मौजूदा समय में अभी भी कई कोर्स ऐसे हैं, जिनमें सीटें खाली हैं। ऐसे में बीयू प्रशासन लगातार पंजीकरण की तिथि बढ़ा रहा है। अभी विद्यार्थियों के पास 10 सितंबर तक पंजीकरण कराने का मौका है।
विज्ञापन

वहीं, कैंपस में कुछ कोर्सों में प्रवेश के लिए मारामारी भी है। बीबीए ऑनर्स की 80 और बीकॉम ऑनर्स की 80-80 सीटों के दो सेक्शन हैं। इन दोनों ही कोर्सों की पूरी सीटें भर चुकी हैं। दूसरी तरफ, दोनों ही कोर्सों में प्रवेश से कई विद्यार्थी अभी भी वंचित रह गए हैं। छात्र इन दोनों कोर्सों के विभाग प्रमुखों से सीटें बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। वहीं, कुलसचिव विनय कुमार सिंह का कहना है कि सोमवार को उच्चाधिकारियों से इस संबंध में बातचीत की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed