{"_id":"5e03c4008ebc3e87e75c188b","slug":"bu-and-college-are-close-two-days-in-jhanshi-jhansi-news-jhs155916013","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीयू और कॉलेज अब दो तक बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीयू और कॉलेज अब दो तक बंद
विज्ञापन
झांसी। नागरिकता कानून को लेकर देश में चल रहे विरोध को देखते हुए पुलिस व प्रशासन खासी सतर्कता बरत रहा है। जुमे की नमाज को देखते हुए महानगर के अलग-अलग क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला गया। वहीं, बुंदेलखंड विश्वविद्यालय और इससे संबद्ध लगभग 350 महाविद्यालयों में एक बार फिर छुट्टी बढ़ा दी गई है। दो जनवरी तक इन शिक्षण संस्थानों में छुट्टी रहेगी। तीन जनवरी से बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी व कॉलेजों में छूटी हुई परीक्षाएं और शिक्षण कार्य शुरू होगा।
बुंदेलखंड में 19 जनवरी से स्कूल, कॉलेज और बुंदेलखंड विश्वविद्यालय बंद चल रहे हैं। विश्वविद्यालय और कॉलेजों की सेमेस्टर परीक्षाएं स्थगित की जा चुकी हैं। अब विश्वविद्यालय और कॉलेजों में दो जनवरी तक की छुट्टी कर दी गई है। हालांकि, बीयू अधिकारी छुट्टी की वजह पूर्व में निर्धारित शैक्षणिक कलेंडर बता रहे हैं।
उधर, पुलिस प्रशासन जिले में विशेष सतर्कता बरत रहा है। पुलिस खासतौर पर सतर्क है। चौराहों पर पुलिस को तैनात किया गया है। बुधवार को पुलिस ने महानगर में अपने-अपने थाना क्षेत्रों में फ्लैग मार्च भी निकाला। एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने लोगों से शांति व्यवस्था व आपसी सद्भाव कायम रखने की अपील की है।