फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   BU: Admit cards for UG-PG entrance exam will be issued today

बीयू : यूजी-पीजी प्रवेश परीक्षा के आज जारी होंगे प्रवेशपत्र

Thu, 24 Jul 2025 01:41 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jul 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
BU: Admit cards for UG-PG entrance exam will be issued today

विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय (बीयू) के 32 स्नातक-परास्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा 29 जुलाई को होगी। तीन पालियों में होने वाली परीक्षा के प्रवेशपत्र बृहस्पतिवार को ऑनलाइन जारी होंगे। यह परीक्षा मप्र व उप्र के छह जिलों में होगी। इसमें 8600 विद्यार्थी प्रतिभाग करेंगे।



कुलसचिव राजबहादुर ने बताया कि कैंपस में चल रहे यूजी-पीजी के पाठ्यक्रमों की 5600 सीट हैं। इस बार प्रवेश परीक्षा झांसी, प्रयागराज, लखनऊ, छतरपुर, ग्वालियर और कानपुर में कराई जा रही है। परीक्षा केंद्रों का बुधवार को निर्धारण कर दिया गया है। बृहस्पतिवार को परीक्षार्थियों के प्रवेशपत्र ऑनलाइन जारी कर दिए जाएंगे। परीक्षा सुबह नौ से पूर्वाह्न 11 बजे, दोपहर एक से तीन बजे और शाम चार से छह बजे तक होगी।
विज्ञापन


झांसी में प्रवेश परीक्षा बीयू के नए परीक्षा भवन, प्रयागराज में ठाकुर हर नारायण सिंह डिग्री कॉलेज, लखनऊ के सिटी लॉ कॉलेज सेक्टर-नौ जानकीपुरम एक्सटेंशन, छतरपुर के दक्ष इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्युटिकल साइंस नारायणपुरा रोड, ग्वालियर के आदित्य कॉलेज सिटी सेंटर और कानपुर के एसजे महाविद्यालय हमीरपुर रोड पर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed