फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   B.Sc pass youth used to provide bank accounts to cyber thugs

Jhansi News: साइबर ठगों को बैंक खाता दिलाता था बीएससी पास युवक

Tue, 13 May 2025 01:19 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 May 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
B.Sc pass youth used to provide bank accounts to cyber thugs
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी/फरीदाबाद। साइबर ठगों को खाता उपलब्ध कराने वाले एक युवक को हरियाणा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एक सप्ताह के भीतर हरियाणा पुलिस द्वारा यह तीसरी गिरफ्तारी है। शुक्रवार को भी दो युवकों को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस का कहना है कि गिरोह बनाकर फर्जी खाते खुलवाए जाते हैं। इनका बाद में साइबर ठगी में इस्तेमाल होता है।

हरियाणा के फरीदाबाद से आई साइबर क्राइम थाना सेंट्रल टीम ने झांसी के कोतवाली इलाके से इमरान खान (32) को गिरफ्तार किया। बीएससी पास करने के बाद से इमरान मॉल में काम करता था। कुछ दिनों पहले पुलिस ने हरियाणा में तौफीक को पकड़ा था। उसने इमरान का नाम बताया। सुरागकशी के बाद पुलिस ने इमरान को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में मालूम चला कि उसने ही ठगी करने वाले गिरोह को बैंक खाते मुहैया कराए। ऑनलाइन ट्रेडिंग का झांसा देकर ठगी करके 21.95 लाख रुपये मंगाए गए थे। इसके पहले 10 मई को भी हरियाणा पुलिस ने कोतवाली इलाके से सुभाषगंज निवासी जितेश अग्रवाल उर्फ नीतू एवं नरेंद्र खटीक निवासी छनियापुरा को पकड़ा था। दोनों पानीपत निवासी महिला के खाते से 35 लाख रुपये उड़ाने के मामले में वांछित थे। उन दोनों ने भी गोलाकुआं निवासी इमरान का नाम बताया था। छानबीन करने आई पुलिस का कहना है कि इन जालसाज गिरोह ने झांसी में अपना ठिकाना बनाया हुआ है। फर्जी बैंक खाते खुलवाने का काम भी यहां से हो रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed