{"_id":"636aa3ff402c2f692a386e2b","slug":"bsa-talab-jhansi-news-jhs2324977141","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधियाचन में गड़बड़ी पर बीएसए तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधियाचन में गड़बड़ी पर बीएसए तलब
विज्ञापन
झांसी। जिले के संचालित एडेड जूनियर हाईस्कूल में शिक्षक भर्ती के अधियाचन गलत भेजने पर मुख्यालय द्वारा जिले के अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई गई है। गलत अधियाचन का निस्तारण न करने को लेकर अब मुख्यालय द्वारा झांसी समेत 40 अन्य जिलों के बीएसए को तलब किया गया है।
बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित एडेड जूनियर हाईस्कूल में शिक्षक भर्ती का मामला गलत अधियाचन के चलते पिछले कई माह से लटका हुआ है। शासन द्वारा लगातार अधियाचन में संशोधन के लिए जिले को सूचित किया जा रहा था। बावजूद अधिकारी नई भर्ती को लेकर कोई दिलचस्पी नहीं दिखा रहे है।
अधिकारियों के इस रवैये से नाराज परिषद ने 40 ऐसे जिलों की सूची जारी की है, जिनके द्वारा अधियाचन में गड़बड़ी का निस्तारण नहीं किया गया है। उपशिक्षा निदेशक दिनेश सिंह के भेजे पत्र के अनुसार इन जिलों के अधिकारियों को कई बार संपर्क करके सही जानकारी के लिए कहा गया था। बता दें कि जिले में 22 एडेड जूनियर हाईस्कूल संचालित किए जाते हैं। शिक्षा विभाग द्वारा आज शिक्षा निदेशालय में अधियाचन से संबंधित बैठक बुलाई है।
विज्ञापन
वहीं बीएसए नीलम यादव के अनुसार संबंधित पटल कर्मी के अस्वस्थ होने के कारण सूचना प्रेषित करने में विलंब हुआ था। संशोधित जानकारी भेज दी गई है।
इन जिलों ने नहीं भेजी जानकारी
झांसी। मथुरा, मैनपुरी, चित्रकूट, महोबा, बरेली, मऊ, फिरोजाबाद, बदायूं, अयोध्या, बाराबंकी, हरदोई, खीरी, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, गाेंडा, बलरामपुर, बहराइच, श्रावस्ती, झांसी, मुरादाबाद, बिजनौर, अमरोहा, प्रतापगढ़, फतेहपुर, कौशांबी, कानपुर देहात, मेरठ, हापुड़, सहारनपुर, शामली, वाराणसी, गाजीपुर, चंदौली, जौनपुर, आजमगढ़, बलिया, गौतमबुद्ध नगर आदि।