फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Brother returning from meeting sister died in a road accident, condition of nephew critical

Jhansi News: बहन से मिलकर लौट रहे भाई की सड़क हादसे में मौत, भतीजे की हालत नाजुक

Sat, 10 Jun 2023 12:25 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jun 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
Brother returning from meeting sister died in a road accident, condition of nephew critical
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। अपनी बहन से मिलकर घर लौट रहे भाई की शुक्रवार देर-शाम भगवंतपुरा के पास सड़क हादसे में मौत हो गई। उसका भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। यहां उसकी हालत नाजुक है। उधर, परिजनों की तहरीर पर सदर बाजार पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

बरुआसागर के बनगुवां गांव निवासी संजय (40) पुत्र कालीचरण शुक्रवार दोपहर अपने भतीजे अजीत (22) के साथ बहन से मिलने उसके भगवंतपुरा स्थित घर गया था। मुलाकात के बाद दोनों बाइक से अपने घर की ओर रवाना हुए। भगवंतपुरा से कुछ दूर आगे पहुंचे थे, इसी दरम्यान पीछे से आ रहा एक चार पहिया वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मारकर भाग निकला। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई, लेकिन काफी अधिक खून बह जाने से संजय की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, अजीत को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। इंस्पेक्टर सदर बाजार अमिराम के मुताबिक परिजनों की तहरीर पर अज्ञात वाहन स्वामी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed