{"_id":"67a27bcd0f25aaede70f8740","slug":"brother-in-laws-younger-brother-murdered-with-an-axe-jhansi-news-c-11-1-jhs1031-487802-2025-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: बहनोई के छोटे भाई की कुल्हाड़ी से मारकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: बहनोई के छोटे भाई की कुल्हाड़ी से मारकर हत्या
विज्ञापन
विज्ञापन
- सगे भाईयों ने रिश्तेदार के साथ मिलकर दिया घटना को अंजाम
संवाद न्यूज एजेंसी
दतिया। गोराघाट थाना क्षेत्र के ग्राम गढ़ी में सोमवार की रात दो सगे भाईयों ने रिश्तेदार के साथ मिलकर बहनोई के छोटे भाई की कुल्हाड़ी से हमलाकर हत्या कर दी। आरोपियों ने उसे घर बुलाया। इसके बाद उन लोगों ने सोनागिर रेलवे स्टेशन के पास उसे शराब पिलाई। नशे की हालत में अपने खेत़ पर बनी झोपड़ी में ले गए और उसकी हत्या कर दी। फिर शव को बाइक पर रखकर एक किमी दूर नहर में फेक दिया।
ग्राम गढ़ी निवासी दिलीप कंजर ने इंदरगढ़ के भांडेर रोड पर रहने वाले सुरेंद्र कंजर (35) को घर बुलाया। सुरेंद्र के बड़े भाई रामकरन कंजर से दिलीप की बहन की शादी हुई थी। रामकरन की मौत हो चुकी है। सोमवार को उसके बुलावे पर सुरेंद्र गढ़ी गांव पहुंचा गया। यहां दिलीप, अपने भाई दीपू कंजर और गोविंदपुरा निवासी रिश्तेदार सुरेश कंजर के साथ उसे सोनागिर रेलवे स्टेशन ले गए। यहां उन लोगों ने शराब पी। इसके बाद वह लोग उसे अपने खेत पर ले गए। खेत पर बनी झोपड़ी में आरोपियों ने उससे कहा कि तूने हमारी बहन को विधवा बना दिया, तुझे जिंदा नहीं छोड़ेंगे। इसके बाद उसके सिर व गले पर कुल्हाड़ी से वार कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद तीनों आरोपी सुरेंद्र के शव को खेत से घसीटते हुए सड़क तक ले गए। यहां से शव को बाइक पर रखकर करीब एक किमी दूर नहर के पास फेंककर भाग गए। मंगलवार को सुबह उसका शव पड़ा मिला।