फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   brother and sister burnt alive while playing together in jhansi

झांसीः खेल-खेल में बच्चों ने मचान में लगा ली आग, भाई-बहन की जिंदा जलकर मौत

Thu, 23 Apr 2020 11:32 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 23 Apr 2020 11:32 PM IST
विज्ञापन
brother and sister burnt alive while playing together in jhansi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

झांसी में एक दर्दनाक हादसे में दो मासूमों की जलकर मौत हो गई। दोनों भाई-बहन अपनी एक बड़ी बहन के साथ मकान के पास बने मचान पर खेल रहे थे। खेल-खेल में माचिस जल गई और घास-फूंस से बनी मचान में आग लग गई। चार साल की बच्ची यहां से कूदकर मां-बाप को बुलाने के लिए दौड़ी भी लेकिन तब तक दोनों जल चुके थे। परिवार वाले लेकर मेडिकल कॉलेज भी आए लेकिन यहां दोनों को मृत घोषित कर दिया गया। परिवार वाले बगैर पोस्टमार्टम कराए दोनों के शव ले गए।

विज्ञापन


यह दर्दनाक हादसा झांसी जनपद में ककरबई क्षेत्र के गांव सिया में हुआ। इस गांव के निवासी करनपाल सिंह ने मकान से थोड़े से फासले पर खेत में घास-फूंस की मचान भी बना रखी है। दोपहर को करनपाल और उसकी पत्नी पूनम घर के अंदर काम कर रहे थे। इसी दौरान दंपती के तीनों बच्चे संजना (4), सिम्मी (3) और विशाल (2) मचान पर बैठकर खेलने लगे।  
विज्ञापन


खेल-खेल में बच्चों ने यहां रखी माचिस उठा ली और उसे जला दिया। इससे मचान में आग गई। चार साल की संजना कूदकर मां-बाप को बुलाने के लिए घर में पहुंची लेकिन तब तक दोनों बच्चे जल चुके थे। परिवार वाले उन्हें लेकर झांसी मेडिकल कालेज भी आए जहां बुरी तरह से जले सिम्मी और विशाल को मृत घोषित कर दिया गया। एसपी राहुल मिठास ने बताया कि खेलते समय आग लगने से दोनों बच्चों की मौत हुई है। परिजनों ने भी किसी प्रकार की कार्रवाई से इनकार किया और बगैर पोस्टमार्टम के शव ले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed