फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Bridge widening work started on Jhansi-Babina road, vehicles will soon fill up

झांसी-बबीना रोड पर पुलिया चौड़ीकरण का काम शुरू, जल्द वाहन भरेंगे फर्राटा

Wed, 23 Feb 2022 11:41 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Feb 2022 11:41 PM IST
विज्ञापन
Bridge widening work started on Jhansi-Babina road, vehicles will soon fill up
झांसी। झांसी-बबीना रोड पर पुलिया चौड़ीकरण का काम आखिरकार शुरू हो गया। जेल चौराहे से हाथी ग्राउंड के बीच लगभग दो किलोमीटर का काम तकनीकी वजहों के चलते पिछले आठ महीने से अटका था। इस मार्ग के चौड़ीकरण से झांसी-हंसारी के बीच का रास्ता आसान हो जाएगा।
विज्ञापन

झांसी से ललितपुर सागर रोड हाइवे के बीच 11 किमी लंबी सड़क के चौड़ीकरण का काम पिछले दो साल से चल रहा है। अधिकांश हिस्से का काम पूरा हो चुका लेकिन, जेल चौराहा से हाथी ग्राउंड के बीच लगभग दो किलोमीटर का काम आठ महीने से अटका हुआ है। यहां सेना को अपनी पाइपलाइन एवं बिजली लाइन शिफ्ट करना है लेकिन यह काम न होने से सड़क चौड़ीकरण का काम भी नहीं हो पा रहा है। लोगों को इस रास्ते के चौड़ीकरण की सबसे अधिक आवश्यकता महसूस होती है।
विज्ञापन

जेल चौराहे के पास रास्ता संकरा होने से यहां अक्सर यातायात जाम की स्थिति रहती है। इन स्थितियों को देखते हुए पीडब्ल्यूडी ने जेल चौराहे के आगे पुलिया के चौड़ीकरण का काम शुरू करा दिया है। इस सड़क के चौड़ीकरण से हंसारी, राजगढ़, ललितपुर की ओर जाने वालों को काफी फायदा होगा। पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता सुनील कुमार का कहना है कि इस मार्ग का निर्माण मार्च तक पूरा कराने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed