फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   boy dies after falling in drain

नाले में गिरने से बालक की मौत

Fri, 15 Oct 2021 12:45 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Oct 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
boy dies after falling in drain
झांसी। बबीना थाना इलाके में गांव के पास से गुजरे नाले में डूबने से पांच वर्षीय बालक की मौत हो गई। बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन

बबीना के ग्राम किल्चवारा निवासी धर्मेंद्र रायकवार का पुत्र देव (5) बुधवार की सुबह तकरीबन 11 बजे घर से बाहर खेलने के लिए चला गया था। पिता मजदूरी करने गया हुआ था, जबकि मां घर पर अकेली थी। जब काफी देर तक वो वापस नहीं लौटा तो मां ने उसकी तलाश शुरू की। आसपास के ग्रामीणों को भी इसकी सूचना दी गई। शाम तकरीबन पांच बजे वो गांव के पास से गुजरे नाले में मृत अवस्था में पड़ा मिला। इससे परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed