फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   boy committed suicide by hanging himself and after a while his pet dog also died

ये कैसी दोस्ती: UPSC की तैयारी कर रहे संभव ने लगाई फांसी, भौकता रहा पालतू कुत्ता; चौकी इंचार्ज को काटा

Mon, 08 May 2023 08:44 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 08 May 2023 08:44 PM IST
सार

UPSC की तैयारी कर रहे संभव ने घर के अंदर फंदे से फांसी लगाकर जान दे दी। घर में संभव और उसका पालतू कुत्ता एलेक्स था। माता पिता भोपाल गए हुए थे। 

विज्ञापन
boy committed suicide by hanging himself and after a while his pet dog also died
मृतक संभव और पालतू कुत्ता एलेक्स - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंचवटी की पॉश कॉलोनी में यूपीएससी परीक्षा की तैयारी करने वाले युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। उसके पिता बीमार मां को लेकर भोपाल गए थे। इसी दौरान युवक ने यह आत्मघाती कदम उठा लिया। सूचना मिलने पर चौकी इंचार्ज के पहुंचने पर उनको घर में मौजूद पालतू कुत्ते ने बुरी तरह काट लिया। बड़ी मशक्कत के बाद पुलिस शव को बाहर निकाल सकी। युवक परिवार का इकलौता बेटा था। उसकी मौत के बाद से मां-बाप का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन


नालंदा ओम गार्डन निवासी आनंद अग्निहोत्री डीआरएम कार्यालय में बजट अनुभाग अधिकारी हैं। उनका इकलौता बेटा संभव (25) यूपीएससी परीक्षा की तैयारी करता था। मामा अभिषेक के मुताबिक, संभव की मां की कुछ दिनों से तबियत खराब थी। उनका इलाज कराने आनंद उनको लेकर भोपाल गए थे। संभव नालंदा गार्डन में अकेले था। शनिवार रात करीब दस बजे पिता आनंद ने संभव को फोन किया। लेकिन, उसने फोन नहीं उठाया। 
विज्ञापन


पिता ने पड़ोसियों को घर भेजा। लेकिन, काफी देर तक घंटी बजाने के बाद भी संभव बाहर नहीं निकला। सिर्फ उनके पालूत कुत्ते एलेक्स के भौंकने की आवाज आ रही थी। अनहोनी की आशंका से सहमे पिता ने पुलिस को सूचना दे दी। थोड़ी देर में उन्नाव गेट चौकी इंचार्ज शिवम सिंह मौके पर पहुंच गए। जैसे ही वह भीतर जाने को हुए एलेक्स ने उनको काटकर जख्मी कर दिया। एलेक्स किसी को भीतर नहीं आने दे रहा था। इसके बाद नगर निगम की टीम को बुलाया गया। नगर निगम टीम ने जाल डालकर किसी तरह पालतू कुत्ते को काबू में किया। इसके बाद दरवाजा तोड़कर जब पुलिस भीतर पहुंची। तब संभव फांसी के फंदे से लटका था। परिजन भी सोमवार भोर यहां पहुंच गए। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। कोतवाल संजय गुप्ता के मुताबिक, परिजनों ने संभव के डिप्रेशन में रहने की बात बताई है। परिजनों का कहना है कि परीक्षा में कामयाबी न मिलने की वजह से वह हताश रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह संयोग था कि संभव ने आज से करीब पांच साल पहले जिस जर्मन शेफर्ड कुत्ते एलेक्स को बड़े प्यार से पाला था। उसकी मौत भी संभव की मौत के कुछ देर बाद ही हो गई। संभव को एलेक्स से काफी लगाव था। उसकी वजह से संभव कहीं बाहर नहीं जाता था। वह एलेक्स को कभी अकेला नहीं छोड़ता था। संभव की मौत के बाद से ही एलेक्स काफी अक्रामक हो उठा था। इसी वजह से चौकी इंचार्ज शिवम सिंह को भी काटकर उसने घायल कर दिया था। उसे काबू में करने को इंजेक्शन लगाया गया। लेकिन, इंजेक्शन के ओवर डोज हो जाने से कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। बेटे की मौत के बाद उसके प्यारे पालतू कुत्ते की मौत ने भी परिवार के लोगों को दुखी कर दिया।

पालतू कुत्ते ने भी संभव की जान बचाने की कोशिश
संभव के फांसी लगाने के दौरान एलेक्स वहां मौजूद था। संभव का शव देखने से मालूम चल रहा था कि उसे फांसी लगाता देख एलेक्स काफी परेशान हो गया था। संभव के कपड़ों और पैरों पर कुत्ते के पंजे के खरोंच के निशान मिले हैं। संभव के फांसी लगाने के करीब चार घंटे तक उसने घर के भीतर किसी को भी घुसने नहीं दिया।

मेरा सपना अधूरा रह गया...
कमरे की तलाशी के दौरान पुलिस को कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ। लेकिन पुलिस ने संभव की एक नोट बुक बरामद की है। संभव ने इसमें अपने बारे में कई बातें लिखी हुई थीं। पिछली बार यूपीएससी का परिणाम आने के बाद उसने लिखा कि लगता है कि मेरा सपना अधूरा रह गया। परिजनों का भी कहना था कि संभव पढ़ाई में होनहार था। लेकिन काफी जल्दी दबाव में आ जाता था। इम्तिहान में सफल न होने पर परिजनों ने उसे काफी समझाया। लेकिन उसके बावजूद वह हमेशा परेशान ही रहता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed