फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Boxers learning the tricks of boxing from the experts

माहिरों से मुक्केबाजी के गुर सीख रहे बॉक्सर

Fri, 03 Sep 2021 01:11 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Sep 2021 01:11 AM IST
विज्ञापन
Boxers learning the tricks of boxing from the experts
झांसी। छह और सात सितंबर को मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में उत्तर प्रदेश की मुक्केबाजी टीम का चयन किया जाएगा। जिसमें प्रदेश भर के मुक्केबाज भाग लेंगे। प्रदेश की टीम में चयन के लिए शहर के मुक्केबाज कोई भी कसर नहीं छोड़ रहे हैं। दिन भर अभ्यास के साथ ही वह बॉक्सिंग में माहिर खिलाड़ियों से मुक्केबाजी के गुर सीख रहे हैं।
विज्ञापन

कर्नाटक राज्य के बेल्लारी शहर में 15 से 21 सितंबर तक आयोजित होने वाली राष्ट्रीय सीनियर पुरुष बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए उत्तर प्रदेश की मुक्केबाजी टीम का चयन मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में किया जाएगा। जिसके लिए प्रदेश भर के खिलाड़ियों का ट्रायल होगा। प्रदेश की टीम में शामिल होेने के शहर के मुक्केबाज जी तोड़ मेहनत कर बॉक्सिंग रिंग में खूब पसीना बहा रहे हैं। इसके अलावा खिलाड़ी मुक्केबाजी में ख्याति प्राप्त खिलाड़ियों से भी बारीकियां सीख रहे हैं। जिसके तहत स्टेडियम के बॉक्सिंग कोच सुनील के अलावा बॉक्सर रोहित पांडेय व अब्दुल हमीद भी मुक्केबाजी की कला सिखा रहे हैं।
विज्ञापन

प्रदेश टीम में चयनित होने के लिए कोई भी कसर नहीं छोड़ रहे हैं। बॉक्सिंग कोच के साथ ही मुक्केबाजी में महारथ हासिल किए हुए खिलाड़ियों से बारीकियां सीख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आजम, मुक्केबाज
प्रदेश टीम में शामिल होकर प्रदेश के लिए खेलकर ट्राफी दिलाना चाहते हैं। इसके लिए अधिक से अधिक समय अभ्यास में बिता रहे हैं।
अभिषेक झांसिया, मुक्केबाज
प्रदेश टीम का प्रतिनिधित्व करने के लिए कोई भी कसर नहीं छोड़ रहे हैं। बॉक्सिंग के जानकारों से भी टिप्स ले रहे हैं। प्रदेश की टीम में शामिल होने की उम्मीद है।

शैलेंद्र, मुक्केबाज
प्रदेश टीम का चयन करने की जिम्मेदारी मेजर ध्यानचंद स्टेडियम को दी गई है। शहर के खिलाड़ियों को ट्रायल होने पर काफी खुशी है। सभी खिलाड़ी मेहनत में जुटे हुए हैं।
शेबू, मुक्केबाज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed