{"_id":"6a135cd3eba1f997ad023501","slug":"both-girls-found-in-gwalior-after-48-hours-jhansi-news-c-11-jhs1037-802287-2026-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: 48 घंटे बाद ग्वालियर में मिलीं दोनों बच्चियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: 48 घंटे बाद ग्वालियर में मिलीं दोनों बच्चियां
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। प्रेमनगर के हंसारी मोहल्ले से लापता हुईं दोनों बच्चियां करीब 48 घंटे बाद ग्वालियर में मिल गईं हैं। दोनों बच्चियां ट्रेन में सवार होकर ग्वालियर पहुंच गईं थीं। वहां चाइल्ड प्रोटेक्शन टीम ने बच्चियों को ट्रेन से उतार लिया। बच्चियों के पता बताने पर आरपीएफ ने पुलिस से संपर्क साधा। इसके बाद पुलिस ने ग्वालियर से बच्चियों को बरामद करके परिजनों के हवाले कर दिया।
हंसारी निवासी विजय कुमार की 12 साल की बेटी पड़ोस में रहने वाली अपनी 10 वर्षीय की सहेली के साथ 21 मई की दोपहर करीब 2:30 बजे खेल रही थी। कुछ देर बाद दोनों लापता हो गईं। परिजनों ने पुलिस को भी सूचना दी। सीसीटीवी कैमरों को खंगालने पर दोनों ग्वालटोली तिराहे की ओर जाती दिखाई दीं। शनिवार शाम दोनों ग्वालियर स्टेशन जा पहुंचीं। प्रेमनगर थाना प्रभारी तुलसीराम पांडेय के मुताबिक दोनों घूमने के लिए घर से निकल गई थीं। उनको सकुशल बरामद करके परिजनों के हवाले कर दिया गया है।