फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Bose was the independence movement edge

नेताजी ने दी थी आजादी के आंदोलन को धार

Sun, 24 Jan 2016 01:33 AM IST
झांसी/ब्यूरो
झांसी/ब्यूरो Updated Sun, 24 Jan 2016 01:33 AM IST
विज्ञापन
Bose was the independence movement edge
झांसी। आजाद हिंद फौज के लीडर एवं युवाओं के हृदय सम्राट नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 120 वीं जयंती महानगर में उत्साह से मनाई गई। इस मौके पर विभिन्न सामाजिक, व्यापारिक व राजनीतिक संगठनों के तत्वावधान में गोष्ठियां आयोजित हुईं। प्रभात फेरियां एवं शोभायात्रा भी महानगर में निकाली गई।
विज्ञापन


नेताजी सुभाष जयंती समारोह समिति के तत्वावधान में गांधी भवन से शोभायात्रा निकाली गई। स्कूली बैंड की धुन पर शोभायात्रा में महात्मा गांधी, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, झांसी की रानी सहित कई स्वतंत्रता सेनानियों के स्वरूप एवं नेताजी के चित्र खासे आकर्षक थे। शोभायात्रा में बच्चे ‘नेताजी अमर रहें’ के गगन भेदी नारे लगा रहे थे। विभिन्न स्थानों पर भ्रमण करने के पश्चात शोभायात्रा वापस गांधी भवन में आकर सभा के रुप में परिवर्तित हो गई।
विज्ञापन


इस मौके पर मुख्य अतिथि सपा सांसद डा. चंद्रपाल सिंह यादव ने कहा कि नेताजी ने स्वतंत्रता संग्राम के आंदोलन को विश्व स्तर पर पहुंचाया था। इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सत्यदेव तिवारी, पूर्व मंत्री हरगोविंद कुशवाहा, भाजपा महानगर अध्यक्ष प्रदीप सरावगी, राकेश सोलंकी, प्रो. एएम पोपली, नरोत्तम स्वामी, स्नेहलता जैन, मनमोहन गेड़ा, प्रणय श्रीवास्तव, डा. बाबू लाल तिवारी, डा. नीति शास्त्री, अजीत राय, मोहन नेपाली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
पानी वाली धर्मशाला स्थित चित्रगुप्त मंदिर में कायस्थ सभा के तत्वावधान में नेताजी की जयंती मनाई गई। इस मौके पर अध्यक्ष राजेंद्र सहाय सक्सेना ने कहा कि नेताजी ने आजाद हिंद फौज के माध्यम से आजादी की लड़ाई को नई दिशा दी थी। कार्यक्रम अवसर पर अतुलेश सक्सेना, अशोक श्रीवास्तव, आनंद सक्सेना, राजीव निगम, रवि सक्सेना, कमल सक्सेना, रवीशकांत श्रीवास्तव, महेंद्र श्रीवास्तव, मुकेश निगम, संजय श्रीवास्तव, पंकज सक्सेना, अभय स्वरूप श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।  
 
सुभाष पार्क सीपरी में मुख्य अतिथि सपा सांसद डा. चंद्रपाल सिंह यादव ने झंडारोहण किया। तत्पश्चात उन्होंने वरिष्ठ व्यापारियों जशवीर सिंह, राधा कृष्ण सक्सेना, बलवंत सिंह का सम्मान किया। इस अवसर पर दिलबाग सिंह भुसारी, आशु मित्तल, मनजीत सिंह भुसारी, नीरज मल्होत्रा, सुरेश अग्रवाल, रोमी चावला, महेंद्र गर्ग, लक्ष्मी नारायण आदि मौजूद रहे।

इधर अम्मा जी की धर्मशाला में झांसी बीड़ी मजदूर यूनियन के कामरेड लक्ष्मण सिंह परिहार, महेश प्रसाद अग्रवाल, राम स्वरूप गुप्ता, शिरोमणि सिंह राजपूत, मिर्जा करामात बेग, महेंद्र कुमार शर्मा आदि ने, अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के आरएन सक्सेना, जितेंद्र श्रीवास्तव, अजय सक्सेना, शैलेंद्र निगम, सुधीर कुमार श्रीवास्तव आदि ने प्रदेश कोषाध्यक्ष आर बी श्रीवास्तव के आवास पर,

आर्य समाज जन जागरण समिति के सुभाष चंद्र वर्मा, भाजपा महानगर अध्यक्ष प्रदीप सरावगी, गोविंद दास आर्य, लक्ष्मण प्रसाद वर्मा ने खुशीपुरा में, सीताराम कुशवाहा ने सुभाष मार्केट सीपरी बाजार में, अनिल रिछारिया, मुकुट बिहारी मिश्रा, अफसर खान, रसीद मंसूरी, अनिल शर्मा, अजय साहू, अशोक अहिरवार, अमीर चंद्र आर्य, हैदर अली, भरत राय आदि ने शहर कांग्रेस कार्यालय में, 


बुंदेलखंड साहित्य संगीत कला संस्थान के  रवीश त्रिपाठी, वंदना शर्मा आदि ने शारदा हिल्स कालोनी स्थित कार्यालय में,  भगवती सोनी, दिलीप महोबिया, विकास सोनी, राकेश सोनी, राजेंद्र सोनी आदि ने अखिल भारतीय स्वर्णकार समाज विकास एवं शोध संस्थान के जिलाध्यक्ष दिलीप औजार वाले के आवास पर नेता जी की जयंती मनाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed