{"_id":"6ab986caa4d414c5f50df95d","slug":"body-of-grocery-trader-found-floating-in-the-river-jhansi-news-c-11-jhs1019-886356-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: नदी में उतराती मिली किराना कारोबारी की लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: नदी में उतराती मिली किराना कारोबारी की लाश
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। कोतवाली क्षेत्र के लक्ष्मणगंज निवासी किराना कारोबारी नीरज साहू (45) का शव रविवार शाम ओरछा में सतार नदी में उतराता मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को जानकारी दी। परिजन भी आ गए। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए झांसी मेडिकल कॉलेज भेज दिया।
परिजनों के मुताबिक, नीरज रविवार सुबह करीब नौ बजे काम से जाने की बात कहकर घर से निकले थे। देर शाम तक वापस नहीं लौटे तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। इसी दौरान ओरछा से कुछ लोगों ने फोन कर बताया कि नीरज अचेत अवस्था में सतार नदी में पड़े मिले हैं। परिजन रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे। परिजनों ने उनके साथ अनहोनी की आशंका जताई है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम कराने के बाद ही उनकी मौत की वजह साफ हो सकेगी।