{"_id":"65dfa04f5ad7d93cbe049eb6","slug":"blessings-of-elders-will-be-necessary-for-victory-in-lok-sabha-elections-jhansi-news-c-11-1-jhs1002-271980-2024-02-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: लोकसभा चुनाव में जीत के लिए जरूरी होगा बुजुर्गों का आशीर्वाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: लोकसभा चुनाव में जीत के लिए जरूरी होगा बुजुर्गों का आशीर्वाद
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। लोकसभा चुनाव में बुजुर्गों का वोट अहम साबित होगा। इसका अंदाजा 60 साल से अधिक आयु के मतदाताओं की संख्या को देखकर लगाया जा सकता है। जिले की चारों विधानसभाओं के 15,51,849 वोटरों में से 2,32,347 बुजुर्ग हैं। बुजुर्ग मतदाताओं की सबसे ज्यादा संख्या झांसी नगर विधानसभा में है।
वैसे तो किसी भी अच्छे काम में सफलता हासिल करने के लिए बुजुर्गों का आशीर्वाद जरूरी होता है। लेकिन, आगामी लोकसभा चुनाव में यह बेहद अहम साबित होगा। चुनाव के लिए तैयार की गई मतदाता सूची में 60 साल से अधिक आयु के 2,32,147 मतदाताओं के नाम दर्ज हैं। इनमें सर्वाधिक 69,392 बुजुर्ग वोटर झांसी नगर विधानसभा में हैं। इसके अलावा मऊरानीपुर विधानसभा में 60,359, गरौठा विधानसभा में 52,649 और सबसे कम 47,368 बुजुर्ग वोटर बबीना विधानसभा में हैं।
000000
100 साल से अधिक आयु के हैं 42 वोटर
बुजुर्ग मतदाताओं में 42 वोटर ऐसे हैं, जिनकी आयु 100 वर्ष से अधिक है। इनमें बबीना विधानसभा में नौ, झांसी नगर में 10, मऊरानीपुर में 22 और गरौठा विधानसभा में 100 साल से अधिक आयु का एक वोटर है।
विज्ञापन
000000
कहां कितने बुजुर्ग मतदाता....
60-69 वर्ष 70-79 वर्ष 80-89 वर्ष 90-99 वर्ष
बबीना 29651 13754 3954 627
झांसी नगर 44277 19899 5206 732
मऊरानीपुर 36465 18877 4995 634
गरौठा 31751 16254 4633 586
00000000
ज्यादा से ज्यादा बुजुर्ग मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करें, इसके लिए उन्हें पूरी सहूलियत उपलब्ध कराई जाएगी। चलने-फिरने में अक्षम बुजुर्ग मतदाताओं के लिए पोस्टल बैलेट से वोट डालने की भी व्यवस्था की जाएगी। - अरुण कुमार सिंह, उप जिला निर्वाचन अधिकारी