फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   bjp neta ne sathiyo sang kotvali me kata babal

भाजपा नेता ने साथियों संग कोतवाली में काटा बवाल

Sun, 20 Jun 2021 12:52 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jun 2021 12:52 AM IST
विज्ञापन
bjp neta ne sathiyo sang kotvali me kata babal
पुलिस आरोपियों की तलाश में ​दबिश दे रही है। - फोटो : ???? ????
भाजपा नेता ने साथियों संग कोतवाली में काटा बवाल
विज्ञापन

झांसी। शुक्रवार की रात भारतीय जनता पार्टी के महानगर महामंत्री अमित साहू ने अपने साथियों के साथ आंतिया ताल के पास स्थित शराब की दुकान पर मारपीट करने के बाद कोतवाली पहुंचकर जमकर बवाल काटा। उसने सरकारी काम में बाधा डालते हुए पुलिस कर्मियों से भी अभद्रता की। पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए नौ लोगों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि भाजपा नेता मौके से भाग गया। उसकी तलाश में पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं।
शुक्रवार की रात आंतिया ताल स्थित एक शराब की दुकान पर विवाद हो गया था। आरोप है कि भाजपा नेता अमित साहू व उसके साथियों ने गणेश मढ़िया निवासी गौरव यादव और उसके साथियों पर जानलेवा हमला किया। मारपीट की। साथ ही उनकी गाड़ियों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना के बाद गौरव व उनके साथी कोतवाली रिपोर्ट लिखाने पहुंचे। उनके पीछे अमित साहू अपने साथियों के साथ कोतवाली पहुंच गया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार भाजपा नेता ने सरकारी काम में बाधा डालते हुए अभद्रता की। इस मामले में कोतवाली के उप निरीक्षक विजय सिंह ने अमित साहू व उसके साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। वहीं गौरव यादव की तहरीर पर भी अमित साहू व उसके साथियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया। इन दोनों मामलों में पुलिस ने नई बस्ती निवासी नितिन यादव, मेहंदी बाग निवासी नवीन राय, आईटीआई निवासी दीपांशु दुबे, आंतिया ताल निवासी बालमुकुंद साहू, ऋषभ साहू, नई बस्ती निवासी विवेक, चंद्रभान सिंह, मिशन कंपाउंड निवासी धीरेंद्र और अंसल कॉलोनी निवासी कृष्णकांत को गिरफ्तार कर लिया। सभी को जेल भेज दिया गया। दस वाहनों की भी सीज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed