{"_id":"6019aada8ebc3e3648673ada","slug":"bjp-fight-panchayat-election-full-power-jhansi-news-jhs1875812160","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा पूरी ताकत से लड़ेगी पंचायत चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा पूरी ताकत से लड़ेगी पंचायत चुनाव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। भाजपा पंचायत चुनाव पूरी ताकत से लड़ेगी। जनता हमारी सरकार पर भरोसा करती है। हमारी सरकार ने अन्य दलों की तरह जनता को धोखा नहीं दिया है। मंगलवार को बबीना व रक्सा में पंचायत चुनाव को लेकर आयोजित बैठक में यह बात प्रदेश उपाध्यक्ष व झांसी की जिला प्रभारी कमलावती सिंह ने कही।
उन्होंने कहा कि भाजपा की कथनी और करनी में अंतर नहीं है। जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद 370 और राम मंदिर जैसे बड़े मुद्दों पर काम करके दिखाया है। सरकार किसानों के हित में काम कर रही है। इससे पंचायत चुनाव के अच्छे परिणाम सामने आएंगे। महानगर जिलाध्यक्ष मुकेश मिश्रा ने कहा कि हम पूरी तैयारी के साथ चुनाव लड़ेंगे। पांच फरवरी से 12 फरवरी तक वार्ड स्तर व 15 फरवरी से 22 फरवरी तक ग्राम पंचायतों में बैठक होगी।
23 फरवरी से 28 फरवरी तक ग्राम चौपाल व ग्राम संपर्क अभियान चलाया जाएगा, जिसमें केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियां लोगों को बताईं जाएंगी। इस मौके सुबोध गुबरेले, जयदेव पुरोहित, संतोष सोनी, मनोज गुप्ता, अतुल जैन, अमित साहू, जगत राजपूत, शैलेंद्र प्रताप सिंह, अमित श्रीवास्तव, अखिलेश गुप्ता, हनी साहू, मोहन सिंह यादव मौजूद रहे। संचालन मंडल अध्यक्ष अरविंद राजपूत व आभार मनोज श्रीवास ने व्यक्त किया।