फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   BJP councilor nominated for inciting religious sentiments

धार्मिक भावनाएं भड़काने के आरोप में भाजपा पार्षद नामजद

Sun, 05 Jun 2022 12:24 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jun 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
BJP councilor nominated for inciting religious sentiments
झांसी। धार्मिक भावनाएं भड़काने के आरोप में कोतवाली पुलिस ने भाजपा पार्षद किशोरी लाल रायकवार को नामजद किया है। शनिवार को करीब दो घंटे तक उनको हिरासत में रखा गया। बाद में पार्षद के सफाई देने पर पुलिस ने उनको निजी मुचलके पर रिहा कर दिया।
विज्ञापन

वार्ड नंबर 50 डडियापूरा (प्रथम) के पार्षद किशोरी लाल रायकवार दो दिन से एक धर्म विशेष से जुड़े स्थल को लेकर सोशल मीडिया पर मेसेज पोस्ट कर रहे थे। पार्षद किशोरी लाल ने 06 जून को संबंधित धार्मिक स्थल पर बड़ी संख्या में लोगोें से एकत्रित होने की अपील भी की थी। पार्षद का यह मेसेज कोतवाली पुलिस तक भी पहुंच गया। कोतवाली पुलिस ने इस पर कार्रवाई करते हुए शनिवार सुबह पार्षद किशोरीलाल को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने उनसे काफी देर तक पूछताछ की। पुलिस ने पार्षद के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है। पूछताछ करके करीब दो घंटे बाद पार्षद को निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया। कोतवाल तुलसीराम पांडेय का कहना है कि पार्षद ने उस मेसेज को लेकर भूल जाहिर की। इसके बाद भाजपा पार्षद ने इसका खंडन भी जारी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed