फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   BJP candidate ask officer not hear ajent

भाजपा के एजेंटों की आपत्ति नहीं सुनी गई: यज्ञदत्त

Sat, 05 Dec 2020 01:15 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Dec 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
BJP candidate ask officer not hear ajent
झांसी। भाजपा प्रत्याशी यज्ञदत्त शर्मा ने आरोप लगाया कि बड़ी संख्या में उन्हें मिले वोटों को गलत ढंग से अवैध घोषित किया गया। मतगणना के दौरान इस पर भाजपा एजेंटों द्वारा जताई गईं आपत्तियों को नजरअंदाज कर दिया गया। निर्वाचन आयोग के प्रतिनिधियों ने चुनाव में ठीक ढंग से अपना काम नहीं किया। वह अपनी लड़ाई जारी रखेंगे। आवश्यकता पड़ने पर न्यायालय तक का दरवाजा खटखटाएंगे।
विज्ञापन

पिछले चुनाव की तुलना में मतदाताओं की संख्या में कमी आने और तमाम भाजपाइयों के मतदाता न बनने को उन्होंने दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि हर शिक्षित स्नातक को वोटर बनना चाहिए। इसके अलावा उन्होंने कहा कि पूर्व के चुनाव में पिछली वोटर लिस्ट को शामिल किया जाता था और नए नाम जोड़ लिए जाते थे, जिससे मतदाताओं की संख्या बढ़ जाती थी। लेकिन, अब नई वोटर लिस्ट तैयार की जाने लगी है, जिससे वोटर कम हुए हैं। इस प्रक्रिया के खिलाफ न्यायालय का दरवाजा भी खटखटाया था।
विज्ञापन

2.30 बजे बाहर आ गए थे यज्ञदत्त
झांसी। मतगणना की शुरुआत में कांटे की टक्कर में भाजपा बढ़त बनाए हुए थी। लेकिन, बृहस्पतिवार की देर रात हवा का रुख बदल गया और समाजवादी पार्टी ने बढ़त बना ली। शुक्रवार को द्वितीय वरीयता के वोटों की गिनती में भी सपा अपनी बढ़त बरकरार रखने में कामयाब रही। यज्ञदत्त ने दोबारा वोटों की गिनती कराने की मांग की, जिसे नहीं माना गया। केवल अवैध घोषित किए गए मत ही गिने गए। इस सब के बीच दोपहर ढाई बजे यज्ञदत्त निराशाजनक स्थिति में मतगणना केंद्र के बाहर आ गए और भाजपाइयों के साथ बीकेडी हॉस्टल के पास अपने टेंट में जाकर बैठ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed