{"_id":"6ab986a13ffb7448e70a790f","slug":"bike-stolen-from-medical-college-stand-jhansi-news-c-11-jhs1019-886365-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: मेडिकल कॉलेज के स्टैंड से बाइक चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: मेडिकल कॉलेज के स्टैंड से बाइक चोरी
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में पत्नी का इलाज कराने आए रामप्रकाश लोधी की बाइक मोटर साइकिल स्टैंड से गायब हो गई। उन्होंने स्टैंड पर बाइक जमा करने के बाद रसीद लेने और करीब दो घंटे बाद लौटने पर बाइक नहीं मिलने पर नवाबाद थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई। रामप्रकाश ने बताया कि पत्नी उमा लोधी का इलाज कराने वह 24 सितंबर को मेडिकल कॉलेज आए थे। करीब 11 बजे उन्होंने अपनी मोटरसाइकिल नंबर नई बिल्डिंग में बने मोटरसाइकिल स्टैंड पर खड़ी की और 10 रुपये जमा किए। स्टैंड पर काम कर रहे विजय नाम के व्यक्ति ने उन्हें पीले रंग की रसीद दी। रामप्रकाश के अनुसार करीब एक बजे बाइक लेने पहुंचे तो वह मौके पर नहीं मिली।