फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Bike riding youth dies, uncle injured in collision with ambulance

Jhansi News: एंबुलेंस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, चाचा घायल

Fri, 16 Feb 2024 02:54 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 16 Feb 2024 02:54 AM IST
विज्ञापन
Bike riding youth dies, uncle injured in collision with ambulance
- शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे, रास्ते में हुए हादसे का शिकार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। एंबुलेंस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि उसका चाचा घायल है। दोनों रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में हिस्सा लेने जा रहे थे। इसी दरम्यान वे रास्ते में हादसे का शिकार हो गए।

ककरबई निवासी छेदीलाल वर्मा का बेटा उमेश कुमार (24) अपने बड़े भाई मानसिंह के साथ गुजरात में एक कंपनी में काम करता था। जीजा राजेंद्र ने बताया कि बुआ के बेटे की शादी में शामिल होने के लिए उमेश एक सप्ताह पहले गुजरात से घर वापस आया था। बुधवार रात उमेश बरात में शामिल होने के लिए बाइक से गुरसराय जा रहा था। उसके साथ चाचा काशी प्रसाद भी थे। सेंट मैरी स्कूल के पास सामने से आ रही एक एंबुलेंस ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। दुर्घटना में दोनों घायल हो गए थे। आनन-फानन उन्हें गुरसराय अस्पताल ले जाया गया था। गंभीर हालत में उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। यहां इलाज के दौरान उमेश की मौत हो गई। बता दें कि उमेश की एक साल पहले ही शादी हुई थी। उसकी पत्नी पूजा आठ माह की गर्भवती है। तीन बहन और दो भाइयों में वह चौथे नंबर का था।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed