फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Bike riding youth dies due to collision with harvester

Jhansi News: हार्वेस्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Fri, 22 Mar 2024 01:28 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 22 Mar 2024 01:28 AM IST
विज्ञापन
Bike riding youth dies due to collision with harvester
- आधा किमी तक बाइक और युवक को घसीटता ले गया हार्वेस्टर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। चिरगांव थाना इलाके में हार्वेस्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि, उसका चचेरा भाई घायल हो गया, जिसका इलाज जारी है। हादसे के बाद हार्वेस्टर मृतक व उसकी बाइक को तकरीबन आधा किलोमीटर तक घसीटता ले गया। बाद में लोगों ने हार्वेस्टर चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
चिरगांव के मोहल्ला नई बस्ती निवासी महेंद्र कुशवाहा (23) कस्बे में ही एक मिठाई की दुकान पर काम करता था। बुधवार को उसे अपने दोस्त के जन्मदिन समारोह में शामिल होने मध्य प्रदेश के सालौन गांव जाना था। रात तकरीबन नौ बजे महेंद्र अपने चचेरे भाई अरविंद को लेकर बाइक से जन्मदिन समारोह में जा रहा था। इसी दरम्यान बेहटा गांव के पास पहुंचने पर सामने से आ रहे एक हार्वेस्टर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। चचेरे भाई दयाराम ने बताया कि हादसे के बाद बाइक और महेंद्र हार्वेस्टर में फंस गए। जबकि, अरविंद उछलकर सड़क पर जा गिरा था। बावजूद, आरोपी चालक ने हार्वेस्टर नहीं रोका। वो बाइक और महेंद्र को करीब आधा किलोमीटर दूर तक घसीटते हुए ले गया। फिर सुनसान जगह पर फंसी बाइक और शव को निकाला। इसके बाद ड्राइवर हार्वेस्टर को लेकर भाग निकला। हादसे के बाद आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और पुलिस आ गई। लोगों ने पीछा कर करीब दस किलाेमीटर दूर पहाड़ी गांव के पास हार्वेस्टर को पकड़ा। घटना में महेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि घायल अरविंद का इलाज जारी है।
विज्ञापन

बता दें कि मृतक महेंद्र दो भाइयों में छोटा था। उसके बड़े भाई कमलेश और बहन रोशनी की शादी हो चुकी है। जबकि, महेंद्र अविवाहित था। घटना के बाद से परिजनों का बुरा हाल बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed