{"_id":"620413947a08f66d8a27dc20","slug":"bike-riding-miscreants-looted-four-lakhs-from-the-grocery-trader-jhansi-news-jhs214674844","type":"story","status":"publish","title_hn":"किराना व्यापारी से बाइक सवार बदमाशों ने लूटे चार लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किराना व्यापारी से बाइक सवार बदमाशों ने लूटे चार लाख
विज्ञापन
मोंठ। बुधवार की रात को करीब पौने नौ बजे मोंठ के शाहपुर बस स्टैंड के पास किराना व्यापारी से बाइक सवार बदमाशों ने चार लाख के कैश से भरा बैग लूट लिया। लूट के बाद बदमाश बस स्टैंड के रास्ते फरार हो गए। सूचना मिलने पर सीओ मोंठ समेत कोतवाली से पुलिस बल मौके पर पहुंच गई। पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है। अफसरों का कहना है कि घटना का जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा।
कुम्हरार निवासी सुख सिंह पुत्र सिया राम की शाहपुर बस स्टैंड के पास किराने की दुकान है। रोजाना की तरह बुधवार रात करीब पौने नौ बजे वह दुकान बंद करके अपनी मोपेड से घर वापस जा रहे थे। उनके पास एक बैग था, जिसमें चार लाख रुपये रखे थे। दुकान बंद करके वह जैसे ही सौ कदम आगे पहुंचे तभी पीछे से उनके सिर पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने डंडा मार दिया। सिर पर चोट लगने से वह मोपेड समेत नीचे गिर पड़े। इसी दौरान बदमाश उनसे बैग छीनकर भाग गए। किराना व्यवसायी ने शोर मचाया लेकिन, बदमाश फरार हो गए। शोर-शराबा सुनकर आसपास के व्यापारी भी वहां जमा हो गए। लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। थोड़ी देर में मौके पर सीओ मोंठ स्नेहा तिवारी एवं इंस्पेक्टर कोतवाली रामप्रकाश पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। किराना व्यवसायी की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस की नाक के नीचे वारदात करके भागे बदमाश
जिस स्थान पर बदमाशों ने किराना व्यापारी को अपना निशाना बनाया वहीं पुलिसकर्मी बैठकर दिन भर चेकिंग करते हैं। बुधवार शाम भी यहां चेकिंग अभियान चल रहा था। यहीं से लूट की वारदात करके बदमाश भागने में कामयाब रहे। इसके पहले करीब तीन माह पूर्व भी ठीक यहीं से बदमाश साबुन व्यापारी से दो लाख रुपये लूटकर भाग गए थे। इस लूटकांड का खुलासा नहीं हुआ। इसके बाद अब तीन माह के भीतर यहीं से दूसरी लूट हो गई।
विज्ञापन
वाहन समेत पकड़े गए तीन बदमाश
लूट की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने आसपास की दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले। किराना व्यवसायी ने पुलिस को उस बाइक का नंबर भी बता दिया जिस पर सवार होकर बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने उस मोटर साइकिल की तलाश शुरू कर दी। छानबीन में मालूम चला कि यह बाइक किराना व्यवसायी की दुकान के पास के एक घर में खड़ी है। पुलिस ने बाइक समेत तीन युवकों को पकड़ लिया। तीनों युवक किराना व्यवसायी की दुकान के आसपास ही काम करते हैं। पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है।
सीसीटीवी कैमरों की फुटेज निकलवाई गई है। कुछ युवकों से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
स्नेहा तिवारी, सीओ मोंठ