{"_id":"66ad7112ff959c4b40042b94","slug":"bike-rider-youth-dragged-by-truck-dies-jhansi-news-c-11-1-jhs1019-363161-2024-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: बाइक सवार युवक को घसीटता ले गया ट्रक, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: बाइक सवार युवक को घसीटता ले गया ट्रक, मौत
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। बृहस्पतिवार देर-रात मैरी पुल पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को अपनी चपेट में लिया। बाइक ट्रक में फंसकर करीब सौ मीटर तक घिसटती चली गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल हो जाने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका चचेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।
ओरछा के घटवाहा निवासी अमित अहिरवार (20) अपने चचेरे भाई संजय अहिरवार (19) के साथ मैरी गांव के पास निर्माणाधीन कॉलोनी में मजदूरी करता था। बृहस्पतिवार रात काम खत्म कर दोनों बाइक से गांव लौट रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक रात करीब बारह बजे मैरी पुल के ऊपर ट्रक ने उनकी बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। बाइक, ट्रक में फंस गई। ट्रक बाइक को करीब सौ मीटर तक घसीटता ले गया। अमित टायरों के बीच फंसा रहा। उसकी मौके पर मौत हो गई, जबकि संजय गंभीर घायल हो गया। उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। हादसे के बाद आसपास के लोग जमा हो गए। पुलिस भी पहुंची।
इनसेट
दरोगा से नोकझोंक के बाद हंगामा
हादसे के बाद मेडिकल कॉलेज में परिजन समेत भीम आर्मी के कार्यकर्ता भी पहुंच गए। यहां किसी बात को लेकर एक दरोगा से भीम आर्मी के कार्यकर्ता का विवाद हो गया। कार्यकर्ताओं का आरोप है दरोगा ने आपत्तिजनक बातें कहीं। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी शुरू कर दी। पुलिस अधिकारियों ने समझा-बुझाकर शांत कराया।