फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Bike rider dies after being hit by an uncontrolled bus

अनियंत्रित बस की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत

Sat, 11 Dec 2021 01:33 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 11 Dec 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
Bike rider dies after being hit by an uncontrolled bus
झांसी। झांसी-मऊरानीपुर राजमार्ग पर ओरछा तिगैला के आगे बबेड़ी पुलिया के पास मऊरानीपुर जा रही बस का अचानक टायर फट गया। इससे बस अनियंत्रित हो उठी। डिवाइडर को तोड़ते हुए बस दूसरी पटरी पर पहुंच गई और सामने से आ रही कार एवं बाइक को चपेट में ले लिया। बस की चपेट में आने से एक बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई जबकि कार में सवार पांच लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। बाइक मेें सवार दूसरा युवक भी गंभीर रुप से घायल है। पुलिस ने उनको महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कालेज मेें भर्ती कराया है। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक झांसी से सवारी भरकर बस मऊरानीपुर जा रही थी। शाम करीब साढ़े छह बजे बस जैसे ही ओरछा थाना के बबेड़ी पुलिया के पास पहुंची बस का एक टायर अचानक फट गया। इससे बस अनियंत्रित हो गई। तेज रफ्तार होने से डिवाइडर तोड़ती हुई बस दूसरी पटरी पर जा पहुंची। उसने सामने से आ रहे एक बाइक समेत कार को अपनी चपेट में ले लिया। बस की चपेट में आने से बाइक सवार संजीव यादव (37) पुत्र गुलाब निवासी नोरा (निवाड़ी) एवं उसका साथी धर्मेंद्र यादव (28) पुत्र भान सिंह गंभीर रुप से घायल हो गया। दोनोें के सिर एवं हाथ-पांव में गंभीर चोट आ गई। सड़क पर लहूलुहान होकर गिर पड़े । बस की चपेट में आने से कार के परखच्चे उड़ गए। कार में पांच लोग सवार थे। यह सभी लोग झांसी से अपने घर निवाड़ी की ओर लौट रहे थे।
विज्ञापन

कार सवार प्रदीप (35) पुत्र गोविंद दास, कालीचरन (70), पीयूष (28) पुत्र जयप्रकाश, गुल्लन अहिरवार एवं विशाल चौरसिया गंभीर रुप से घायल हो गए। इनमें कालीचरण, गुल्लन की हालत नाजुक है। प्रदीप एवं कालीचरण के सिर में गहरी चोट आई है। गुल्लन का पांव टूट गया। पीयूष के पैर एवं आंख में चोट आई है। हादसे के बाद वहां अफरातफरी फैल गई। बस चालक गाड़ी छोड़कर भाग गया। आसपास के लोगों ने घायलों को बाहर निकाला। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। उसने घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया। अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने बाइक सवार संजीव को मृत घोषित कर दिया जबकि धर्मेंद्र को इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है। सभी को उपचार के लिए मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना के चलते करीब आधे घंटे तक राजमार्ग पर यातायात बाधित रहा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed