Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   bike hit couple standing on road side in Jhansi

Jhansi Accident: सड़क किनारे खड़े दंपती को तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर, पत्नी की मौत

Sat, 22 Jul 2023 06:45 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 22 Jul 2023 06:45 PM IST
सार

पति-पत्नी दोनों सड़क किनारे बाइक के पास खड़े हुए थे। इसी दरम्यान पीछे से तेज गति से आई एक बाइक ने टक्कर मार दी।

विज्ञापन
bike hit couple standing on road side in Jhansi
demo pic

विस्तार

गुरसराय थाना इलाके के ग्राम फरीदा निवासी बृजपाल अपनी पत्नी मुन्नी देवी (58) को दिखाने डाक्टर के पास गए हुए थे। वहां से वह शाम सात बजे वापस घर लौट रहे थे। इसी दरम्यान एरच रोड पर बृजपाल गुटखा लेने के लिए रुके। पति-पत्नी दोनों सड़क किनारे बाइक के पास खड़े हुए थे।
विज्ञापन
Trending Videos

इसी दरम्यान पीछे से तेज गति से आई एक बाइक ने टक्कर मार दी। घटना में मुन्नी देवी, बृजपाल और रोहित अहिरवार घायल हो गए। तीनों को आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरसराय लाया गया। हालत गंभीर होने पर मुन्नी देवी को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। यहां इलाज के दौरान मुन्नी देवी की मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed